• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारी दीक्षाभूमि नागपुर के लिए शिवनाथ एक्सप्रेस चांपा से रवाना हुए.

October 16, 2026 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन रुखसाना महेश मिनू सिदार, सुनीता कुर्रे, रामकिशन चंद्रा, कैमरामैन प्रदूत राय,सुरेंद्र बरेठ,

सक्ती जिला -प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला के ब्लॉक जैजैपुर मालखरौदा तथा सक्ती से संगठन के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता नागपुर में विजयदशमी के उत्सव में शामिल होने तथा पवित्र दीक्षाभूमि के दर्शनार्थ 15 अक्टूबर 2026 को नागपुर के लिए शिवनाथ एक्सप्रेस पर चांपा से रवाना हुआ। इस संबंध में जैजैपुर ब्लाक प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के अध्यक्ष खेमराज खटर्जी ने बताया कि 15 से 18 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली इस सामाजिक व शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में सक्ती जिले से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के 50 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं का दल दीक्षाभूमि नागपुर के लिए रवाना हुआ है। जैजैपुर अध्यक्ष खेमराज खटर्जी ने बताया कि सतनामी समाज का यह प्रतिनिधि मंडल नागपुर में दीक्षाभूमि स्तूप, बौद्ध विहार और ध्यान स्थल, बोधि वृक्ष , डॉ बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा और अवशेष स्थल, पुस्तकालय सहित बाबासाहेब से जुड़े सभी पवित्र जगहों का भ्रमण कर ज्ञानार्जन करेगी। गौरतलब हो कि नागपुर में दीक्षाभूमि स्तूप बौद्ध धर्म का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र स्मारक है। जोक बलवा पत्थर संगमरमर और ग्रेनाइट से निर्मित है। इसे एशिया का सबसे बड़ा स्तूप भी कहा जाता है। इसे बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर द्वारा बौद्ध धर्म अपनाने की याद में बनाया गया था। महाराष्ट्र की नागपुर स्थित इस पवित्र जगह पर बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर ने 14अक्टूबर 1956 को लाखों अनुयायियों के बीच बौद्ध धम्म अपनाया था। इसी लिए यह जगह दीक्षाभूमि नाम से दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जहां हर साल विजयादशमी पर्व पर देश विदेश से बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर के लाखों अनुयाई यहां पहुंचते हैं और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के जीवन दर्शन का अध्ययन कर उससे प्रेरणा लेते हैं । प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के दल में अध्यक्ष खेमराज खटर्जी, संरक्षक श्रीमती कुसुम लता अजगल्ले, संरक्षक जैजैपुर व उपाध्यक्ष सक्ती उदय मधुकर, चेतन‌ बंजारे, परदेशी खुंटे, भवसागर बंजारे, रहस दिव्य, पूरन भारद्वाज, मनहरण भारद्वाज , शुकवारा भारद्वाज स हित 50 से अधिक बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर के अनुयाई शामिल हैं।

Filed Under: News

Latest Related News

ब्लाक मालखरौदा में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा एवं रात्रि कालीन डांस प्रतियोगिता आयोजन किया गया है जिसमें एक से बढ़कर एक महान कलाकारों का कला प्रस्तुती देखने को मिलेगा
महिलाओं के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद के खिलाफ धरना/महिलाओं और छात्राओं के सम्मान से जुड़े मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सक्ती द्वारा मणिपुर के कांग्रेस सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
ब्लॉक मालखरौदा के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंडा से 36वर्ष महिला सुशीला खेत से लापता, परिवार परेशान है जिस किसी को कहीं भी दिखे तो बताने कि कृपा करें उन्हें उचीत सहयोग राशि देंगे।
जांजगीर-चांपा: हसदेव नदी से 5 साल से अवैध रेत खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, 5 अक्टूबर को चक्काजाम करने की दी चेतावनी
राष्ट्रीय सम्मानित कार्यकर्ता नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष 409क्रा.से चेता बंजारे ने कहा 9 तारीक को रायगढ़ में 409क्रा.की प्रांताध्यक्ष की शपथ ग्रहण हुआ 11 जिलाध्यक्ष एवं पत्रकारो के समक्ष, नया संगठन शसक्त का नहीं हुआ यह झूठ है।
जिला सक्ती-के क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारि(श्री विजय कुमार टांडे जी) को फूल गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

ब्लाक मालखरौदा में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा एवं रात्रि कालीन डांस प्रतियोगिता आयोजन किया गया है जिसमें एक से बढ़कर एक महान कलाकारों का कला प्रस्तुती देखने को मिलेगा

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारी दीक्षाभूमि नागपुर के लिए शिवनाथ एक्सप्रेस चांपा से रवाना हुए.

महिलाओं के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद के खिलाफ धरना/महिलाओं और छात्राओं के सम्मान से जुड़े मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सक्ती द्वारा मणिपुर के कांग्रेस सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

ब्लॉक मालखरौदा के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंडा से 36वर्ष महिला सुशीला खेत से लापता, परिवार परेशान है जिस किसी को कहीं भी दिखे तो बताने कि कृपा करें उन्हें उचीत सहयोग राशि देंगे।

जांजगीर-चांपा: हसदेव नदी से 5 साल से अवैध रेत खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, 5 अक्टूबर को चक्काजाम करने की दी चेतावनी

राष्ट्रीय सम्मानित कार्यकर्ता नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष 409क्रा.से चेता बंजारे ने कहा 9 तारीक को रायगढ़ में 409क्रा.की प्रांताध्यक्ष की शपथ ग्रहण हुआ 11 जिलाध्यक्ष एवं पत्रकारो के समक्ष, नया संगठन शसक्त का नहीं हुआ यह झूठ है।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in