• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

ब्रम्हाकुमारी विशवविद्यालय सक्ती के संचालिका तलसी दीदी के नेतृत्व में 15अगस्त को तिरंगा झंडा संस्था में फहराया गया साथ ही देश की नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रम्हा कुमारी संस्था से जुड़ी है ,यह बात हाइकोर्ट के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने सेवा भाव से ब्यक्त किया।

August 16, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती /छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर अमीरकुमार (राजा) केसाथ जिला रिपोर्टर अनिल कुमार, धरमदास रात्रे हितेशकुमार ।अनंत कुमार ।

ब्रम्हाकुमारी विशवविद्यालय सक्ती के संचालिका तुलसी दीदी एवं हाई कोर्ट के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल के द्वारा डाँ.कात्यायनी को संस्था की स्मृति चिन्ह दिया

ब्रम्हाकुमारिस के लिए गौरव का विषय है कि संस्था से जुड़ी हमारी अपनी बहन द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति के पद पर आसीन है यह बात कहते अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आज स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाई बहनों से आग्रह किया है की हम सब भी अपने जीवन में प्रतिदिन समाज में सेवा का कोई न कोई कार्य अवश्य करें , उन्होंने मंच पर उपस्थित डा कात्यानी सिंह को सक्ती की द्रौपदी मुर्मू कहा क्योंकि वह भी महामहिम मुर्मू की तरह सब ओर से निराश हो जिंदगी में टूट चुकी थी तब ब्रम्हाकुमारिस के राज योग ने उनके जीवन को नई ऊर्जा से प्राणित किया।

कार्यक्रम का शुभारभ में राष्ट्रीय गौरव तिरंगा ध्वज को हाथों धरा कर राष्ट्रीय गान जन गण मन के साथ भारत माता की जय, जय हिंद, वंदे मातरम् का उद्घोष किया।
पश्चात मंचीय कार्यक्रम में संबोधन में विमल भाई ने अपने कविता के द्वारा लोगों से कहा कि सब मिलकर नया हिंदुस्तान बनाएं ।
डा कात्यानी सिंह चिकित्सा अधिकारी ने बाबा के प्रेरणास्पद गीत पल पल दिल के पास बाबा के साथ… सुनाते हुए कहा कि इस गीत ने मेरे उदास जीवन में आशा व उमंग पैदा किया और आज मैं आज आपके बीच मंच पर उपस्थित हूं।
केंद्र संचालिका तुलसी दीदी ने आजादी का सही अर्थ है मन की आजादी है अर्थात जब हमारे मन में शांति हो, प्रेम हो, भाई चारा हो परस्पर सेवा भाव हो तभी हम सच्चे अर्थों में आजाद कहलायेंगे और यह तभी संभव है जब हम हमारे भीतर के पांच विकार से मुक्त होंगे।
इस अवसर पर बहन पद्मिनी ने कविता सुनाया तो वहीं भैया तेजस ने अरपा पैरी गीत गाया। आज बहन कुमारी प्रिया के मनमोहक नृत्य व भाई विजय पटेल ने देश भक्ति गीतों की झड़ी लगा दी तो वहीं भाई बहन उनके नृत्य व गीत पर रोमांचित होकर झूमने लगे ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्रहाकुमारी मधु बहन ने लोगों को संस्था की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अमृत उत्सव की शुभकामनाएं व्यक्त किया। इन पलों में ब्रह्माकुमारी बहन शकुंतला, कांति, राजेश, नरेश, सोनू आदि की सक्रिय भूमिका रही तथा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के भाई बहन की गरिमामय उपस्थिति रही।
आज सुरक्षित भारत, सड़क सुरक्षा मोटर सायकल यात्रा में योगदान देने वाले भाई बहनों को सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन देकर सम्मानित किया गया।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in