• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समान्य ज्ञान परिक्षा में जिला, ब्लाक में प्रथम द्वितीय तृतीय विद्यार्थी को कलेक्टर, एसपी, जिला सिवो , जिला शिक्षा अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया

February 18, 2026 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी संपादक राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव, जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन रुखसाना महेश मिनू सिदार,

BBBP जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता – सम्मान समारोह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिनाँक 07.02.26 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन जिले के 134 हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों में किया गया था । इस परीक्षा में जिले के 8836 विद्यार्थी सम्मिलित हुए । सर्वोच्च अंकों पर टाई होने के कारण दिनाँक 16.02.26 को 23 विद्यार्थियों के लिए स्टेज-2 की परीक्षा आयोजित की गई ।

उपरोक्त परीक्षा के परिणाम दिनाँक 16.02.26 को जारी किए गए।

जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय सम्मान समारोह दिनाँक 17.02.26 को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित किया गया । विद्यार्थियों का सम्मान कलेक्टर सर, SP सर, CEO (ZP, OIC WCD) सर द्वारा किया गया ।

जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 5000/- , द्वितीय पुरस्कार 3000/-, तृतीय पुरस्कार 2000/- , एवं ब्लॉक स्तर पर प्रथम,द्वितीय, तृतीय पुरस्कार 1000/- रु दिए गए । इन सभी विद्यार्थियों को मोमेन्टो , प्रशस्ति पत्र , GK बुक भी दिया गया ।

134 स्कूलों में स्कूल स्तर के टॉपर विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र और GK बुक दिया गया ।

जिले के टॉपर विद्यार्थी
1.श्री साहिल बंजारे
2.सुश्री जया कुर्रे
3.सुश्री कुसुम राठिया
श्री लोकेश साहू

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सक्ती, 17 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं सामान्य ज्ञान की पुस्तकें प्रदान की गईं। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5000 रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 3000 रुपये तथा तृतीय स्थान के लिए 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सहित मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भेंट की गईं। सभी प्रतिभागियों को भी सम्मान स्वरूप मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले के सभी 134 हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 07 फरवरी 2026 को प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं एवं 11वीं के कुल 8836 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में व्यस्त होने के कारण इस वर्ष प्रतियोगिता केवल कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सामान्य अध्ययन, बौद्धिक योग्यता, गणित, अंग्रेजी भाषा तथा महिला एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता का परिणाम 16 फरवरी 2026 को जारी किया गया। जिला स्तर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांशीगढ़ के छात्र साहिल बंजारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हसौद की छात्रा जया कुर्रे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टूंड्री की छात्रा कुसुम राठिया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांटीपाली के छात्र लोकेश साहू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने तथा उन्हें भविष्य में शासकीय सेवाओं के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में शासकीय पदों पर भर्ती की जाती है, जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, पीएससी, व्यापम आदि। इन प्रतियोगी परीक्षाओं का मुख्य पाठ्यक्रम सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित एवं अंग्रेजी भाषा पर आधारित होता है। यदि विद्यार्थी कक्षा 9वीं से 12वीं तक सामान्य ज्ञान की तैयारी प्रारंभ करें, तो शासकीय सेवाओं में चयन की संभावना बढ़ जाती है। वर्तमान में अधिकांश विद्यार्थी नीट एवं आईआईटी-जेईई को ही प्रमुख कैरियर विकल्प मानते हैं, जिसके कारण शासकीय सेवाओं की तैयारी हेतु प्रारंभिक मार्गदर्शन का अभाव देखा जाता है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती श्री वासु जैन, जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदनी बाघ द्विवेदी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Filed Under: News

Latest Related News

सक्ती-जिले की अनसुनी विभूतियों को सम्मान देने आगे आया एकता पत्रकार संघ नवीन जिला स्थापना दिवस पर होगा 9सितंबर को भब्य सम्मान समारोह समाज के वास्तविक नायको को मंच देने की सराहनीय पहल है
सक्ती जिला के अंतर्गत आने वाले ब्लाक मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम बडे़ पडरमूड़ा में 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी धुमधाम मनाया गया
विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

सक्ती-जिले की अनसुनी विभूतियों को सम्मान देने आगे आया एकता पत्रकार संघ नवीन जिला स्थापना दिवस पर होगा 9सितंबर को भब्य सम्मान समारोह समाज के वास्तविक नायको को मंच देने की सराहनीय पहल है

सक्ती जिला के अंतर्गत आने वाले ब्लाक मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम बडे़ पडरमूड़ा में 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी धुमधाम मनाया गया

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

© 2026 · 24aajtaklive · Log in