• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

सरस्वती शिशु मंदिर उच.मा.वि.सक्ती में हाइकोर्ट के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने हर विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय के लिए कहा सतत प्रशिक्षण एवं प्रयास से ब्यक्ति के भीतर नई ऊर्जा की संभावनाएं पैदा होती है ।

August 22, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती /(छ.ग.)

प्रदेशरिपोर्टर कमीरकुमार के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी ,अनिल कुमार टंडन ,कैमरामेन हितेशकुमार

प्रशिक्षार्थियों को आयोजक विद्यालय के ब्यवस्थापक व प्रशिक्षको के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सतत प्रशिक्षण एवं प्रयास से व्यक्ति के भीतर नई ऊर्जा व विकास की संभावनाएं पैदा होती है, यह बात चितरंजय पटेल अधिवक्ता ने विद्या भारती योजनानुसार सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में आयोजित हर विद्यालय उत्कृष्ठ विद्यालय कार्यशाला में स्वागत भाषण करते हुए कहा ।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने प्रशिक्षार्थी आचार्य आचार्या को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य कामना की ।

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के प्रांगण में हाई कोर्ट के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने जयकारा करते हुए संदेश दिया।

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती के साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर पोरथा, डुमरपारा, सकरेली के कुल ६० प्रशिक्षार्थियों को संस्थान की ओर से नियुक्त हर विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय अभियान के प्रशिक्षक दिवाकर स्वर्णकार व संस्थान के जिला प्रतिनिधि रवींद्र सराफ ने परीक्षा परिणाम में सुधारात्मक प्रयास, संस्थान के पंचलक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयास, भैया बहनों के व्यक्तित्व विकास के लिए प्रयत्न, सामाजिक सरोकार के दृष्टि से सार्थक व समुचित प्रयास आदि विषय को लेकर कार्यशाला में विस्तार से प्रशिक्षण देते हुए समर्पित भाव से विद्यालय के उत्थान के लिए योगदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
कार्यशाला के शुभारंभ में अतिथियों के द्वारा भारत माता व सरस्वती माता के पूजन वंदन व दीप प्रज्जवलन के साथ ही सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। आगंतुक मंचासीन अतिथियों का प्रधानाचार्य बलदाऊ साहू ने चंदन तिलक से स्वागत किया।
आयोजक विद्यालय के द्वारा आयोजित सहभोज में अतिथिगण के साथ सभी प्रशिक्षार्थी गण शामिल हुए एवम प्रशिक्षण समाप्ति पर सभी प्रशिक्षार्थियों को आयोजक विद्यालय के व्यवस्थापक व प्रशिक्षकों के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी प्रशिक्षार्थियों को आयोजक विद्यालय के व्यवस्थापक ने आंवला, बेल, बादाम, कटहल आदि औषधीय व फलदार पौधे वितरित किया। आज के कार्यशाला को सफल बनाने में नगरीय विद्यालय सक्ती के अलावा ग्राम्य भारती विद्यालयों में से पोरथा, डुमरपारा व सकरेली विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही जिसके प्रति प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने सबके प्रति आभार व्यक्ति किया।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in