• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव को सेवा पखवाड़ा के रुप में 24सितंबर 2022को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर वि.सक्ती के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया।

September 26, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती /छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर राजा अमीर के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी ,अनिल टंडन ,कैमरामैन हितेशकुमार।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव को जन सेवा पखवाड़ा के रूप में मानने हेतु प्रदेश भाजपा के निर्देश पर महिला मोर्चा नगर, सक्ती के द्वारा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना को लेकर जन जागरण हेतु रंगोली प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती के सभागार में शनिवार को अपरान्ह तीन बजे आयोजित किया गया।
इसमें रंगोली प्रतियोगिता में शामिल कुल 5 प्रतिभागियों में अंजनी गबेल प्रथम, मंजू यादव द्वितीय, अवनी देवांगन तृतीय स्थान पर रही तो वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल 26 प्रतिभागियों में से प्रथम स्थान पर अनुश्री महंत द्वितीय स्थान पर रोहिणी जांगड़े तथा तृतीय स्थान पर हितेश साहू रहे जिन्हें अभ्यागतों के द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हाई कोर्ट अधिवक्ता व मानव आयोग के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय सिंह पटेल जी ,

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती जल संरक्षण को लेकर अकर्षण चित्रकला ।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्री कसेरा ने बच्चों के मेहनत की तारीफ करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
मांगेराम अग्रवाल ने बच्चों को प्रेरणास्पद कहानी के माध्यम से बच्चों से आग्रह किया कि आप हर प्रतियोगिता में जीतने के ध्येय के साथ पूरे मानयोग से भाग लें।
वरिष्ठ नेता राम अवतार अग्रवाल ने बच्चों को मोदी जी के आदर्शों को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ने की बात कहते हुए बधाई दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि जल ही जीवन है इसलिए जल सरक्षण का समोचित उपाय हम सबके लिए अपरिहार्य है।
आज सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के सभागार में आयोजित सामयिक विषय जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान के तहत बच्चों की प्रतियोगिता ने प्रतिभागी भैया बहनों ने पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर आकर्षक चित्रकला के माध्यम से वृक्षारोपण व जल संरक्षण को मानवता के लिए महत्त्वपूर्ण बताया। इस आयोजन को सफल बनाने प्राचार्य चूड़ामणि साहू, विजय चौहान, किरण चौहान, भारती यादव, बिरिछ राम बरेठ, सावित्री महंत के साथ महिला मोर्चा से तारा चौहान, रेखा देवांगन, किसान मोर्चा के प्रेमेंद्र ठाकुर आदि की सक्रिय भागीदारी रही ।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in