• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

अशासकीय विद्यालय संगठन ,सक्ती के द्वारा दिनांक 24-1-2022को समस्याओं के निराकरण के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

March 23, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती –

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ, सक्ती के द्वारा आज अपनी मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती को ज्ञापन दिया गया। इस संबंध में संघ की ओर से जानकारी देते हुए योगेश साहू ने बताया कि कोविड संक्रमण के दरम्यान शालाओं में आफ लाईन अध्यापन नहीं होने से कोर्ट के आदेश के बावजूद अधिकांश पालकों के द्वारा ट्युशन फीस अदा नहींं की गई है, इस पर भी शासन के द्वारा विगत वर्षों के आर टी ई के तहत देय राशि का भुगतान नहीं किया जाना समझ से परे है। इसके अलावा अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों को बिना स्थानांतरण प्रमाण पत्र के अन्य विद्यालय में प्रवेश देना भी सर्वथा अनुचित व अमानवीय है।
फलस्वरूप आज विद्यालय को आर टी ई की देय राशि का भुगतान, बिना स्थानांतरण प्रमाण पत्र अन्य विद्यालय में प्रवेश पर रोक को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।इस अवसर पर अशासकीय विद्यालय के प्रबंधक संघ की ओर से चितरंजय सिंह पटेल अधिवक्ता (व्यवस्थापक शिशु मंदिर) के साथ प्रतिनिधि मंडल में अनिल दरयानी (जे वी डी ए वी), अनीश एवं टी पी उपाध्याय (लिटिल फ्लावर), तिवारी जी (शिशु भारती) , तेजप्रकाश जायसवाल (प्रखर स्कूल), प्रकाश अग्रवाल (संस्कार), नितिन सोनी (गुंजन), योगेश साहू (अनुनय) सरोज दास महंत (सिंगनसरा), प्रबंधक सकरेली स्कूल के साथ ही अन्य प्रबंधक भी शामिल रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से प्रभारी अधिकारी राकेश अग्रवाल ने समस्याओं को लेकर आर टी ई प्रभारी एल डी महंत को अविलंब आर टी ई राशि के भुगतान के संबध में समोचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जिस पर प्रभारी महंत के द्वारा त्वरित कार्यवाही की बात कही।
पश्चात संघ ने निर्णय लिया कि समोचित व त्वरित समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर इन मांगों को लेकर संघ के द्वारा शीध्र जिलाधीश महोदय से भी मिलकर समोचित कार्यवाही हेतु ज्ञापन दिया जावेगा।

Filed Under: Uncategorized

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।

मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर

दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय

नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को

जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

© 2026 · 24aajtaklive · Log in