• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

August 7, 2026 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन, सुनीता कुर्रे,अनंत कुमार चौधरी नरेश यादव, महेश सिदार,। रामकिशन चंद्रा।

शक्ति जिला -द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय शक्ति में पदस्थ वरिष्ठ स्टेनोग्राफर नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री कुमारी महिमा जायसवाल भागलपुर, बिहार में आयोजित होने वाली Rival of Anga International Open Rapid Rating Chess Tournaments 2026 – अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिता-पुत्री की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न्यायालय परिवार, खेल प्रेमियों एवं पूरे जिले में हर्ष का वातावरण है।

नवीन जायसवाल लंबे समय से शतरंज के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं समर्पण से अनेक खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहे हैं। उनकी पुत्री महिमा जायसवाल ने भी कम उम्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। पिता-पुत्री का एक साथ अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना पूरे शक्ति जिला एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर न्यायालय कर्मचारी संघ जांजगीर एवं समस्त न्यायालय परिवार ने नवीन जायसवाल, उनकी पुत्री महिमा जायसवाल तथा उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत, छत्तीसगढ़ एवं शक्ति जिले का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करेंगे।

न्यायालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में शानदार सफलता की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।
बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ पत्रकार शिवा यादव ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिया एवं गुरु के महत्व को बताया गुरु महान है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in