• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

August 7, 2026 by Amir Raja Banjare

*टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा के नाम पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश सक्ती (छत्तीसगढ़ वाच) सक्ती जिले के समीपस्थ ग्राम पंचायत टेमर में रविवार,2 अगस्त को एक दशगात्र कार्यक्रम में शोकाकुल परिवार ने अपने दिवंगत पिता की याद में फलदार पौधों का रोपण कर अपने स्व. पिता को भाव भीनी श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी। इस संबंध में शोकाकुल परिवार के सदस्य शिक्षक तरूण कुर्रे ने बताया कि उनके स्व. चाचा अवध राम कुर्रे जिनका बीते दिनों 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्हें पेड़ पौधों के साथ-साथ प्रकृति से भी खासा लगाव था। इस लिए उन्हें हम उनके नाम पर फलदार पौधा रोपित कर उनकी स्मृतियों को हमेशा के लिए जिंदा रखने की सोच के साथ यह कार्य किया है। इस संबंध में पुत्र रवि कुर्रे ने बताया कि स्व. पिताजी हम सबको हमेशा पर्यावरण संरक्षण की सीख देते रहे हैं। आज उनके दशगात्र पर उनके नाम पर आम, सेव व नारियल के पौधा रोपित कर‌ उनकी स्मृतियों को सदा के लिए सहेजने का कार्य किया है। इधर टेमर में कुर्रे परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों सहित प्रबुद्धजनों में श्रीमती कुसुमलता अजगल्ले, उदय मधुकर , भवसागर बंजारे, योम प्रकाश लहरे, त्रिभुवन जांगड़े, कुसुमलता अजगल्ले, विशाल जांगड़े, डी के कुर्रे, गौतम बंजारे, सोहित धीरहे, अरूण सोनवानी, रामप्रकाश जाफरी, सुरेश वैभव, सुरेश अजगल्ले, मनहरण लाल कमलेश, डॉ विजय लहरे, मनहरण लाल भारद्वाज, सहित सामाजिक प्रबुद्धजनों ने भी शोकाकुल परिवार के इस सुंदर पहल की सराहना किया है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण किए जाने को लेकर बढ़ रही सामाजिक चेतना
गौरतलब हो कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से वृक्षारोपण को लेकर चलाई जा रही जन जागरूकता का परिणाम है कि आज सामाजिक कार्यक्रमों में भी लोग पौधारोपण कर इस दिशा में सामाजिक स्तर पर‌ संदेश प्रसारित करते नजर आ रहे हैं जोकि अच्छा संकेत है।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।
बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ पत्रकार शिवा यादव ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिया एवं गुरु के महत्व को बताया गुरु महान है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in