जिला सक्ती-छत्तीसगढ़
प्रदेश मिडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ संभाग रिपोर्टर शिवा यादव के साथ जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन की खास रिपोर्ट।






मीना बर्मन पंच ने गणेश विसर्जन के लिए कलश उठकर गणेश जी का जयकारा किया।
सक्ती। जिले के ग्राम बड़े पडरमुड़ा में गणेश उत्सव का समापन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। गणेश समिति द्वारा स्थापित भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन मांदर-झांज, ढोल-नगाड़ों के साथ गांव के तालाब में किया गया।

विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। पूरे गांव में “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे गूंजते रहे।
विसर्जन से एक दिन पूर्व रात्रि में गणेश समिति द्वारा रात्रिकालीन डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में गांव के नन्हें-मुन्ने बच्चों, बालक-बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। बच्चों के आकर्षक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
समिति द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गणेश स्थापना के आयोजक अजय बर्मन , परसराम कुर्रे,सतीश कुर्रे शिव कुर्रे,मीना बर्मन (पंच )हिमेश कुर्रे ,मनोज कमल,अजय कुर्रे ,गजेन्द्र बर्मन, तरुण बर्मन, प्रिया निराला, रवि कुर्रे भुनेश रात्रे, विकास बर्मन,राष्ट्रीय सम्मानित पत्रकार श्रद्धा बर्मन, , अंजली बर्मन, राहूल ,योगेश कुर्रे ,प्रशांत गबेल ,ननकू गबेल, कैलाश धीरहे, राधिका निराला, हरीश, राजेन्द्र टंडन ,धनाराम दिलीप गबेल ,भानू गबेल मानसी गजेन्द्र गबेल ,अजय चौहान त्रिदेव निराला, मनोज चंद्रा,सुर्य कुर्रे, राजेश। त्रिदेव निराला, मनोज चंद्रा,सुर्य कुर्रे, राजेश, राजेश गबेल, पुरूषोत्तम कुर्रे,दयाराम योगेश यादव, आदि सभी मिलकर गणेश विसर्जन किया।

Leave a Reply