• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

विशेष न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी के मुख्य आतिथ्य पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं समाज न्याय आयोग द्वारा उप जेल सक्ती में निशुल्क विधिक व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया ।

June 19, 2022 by Amir Raja Banjare

नवीन जिला सक्ती /छ.ग.)

प्रदेश मिडिया प्रभारी अमीरकुमार(राजा)के साथ जिला रिपोर्टर धरमदास रात्रे ,अनिल कुमार टंडन ,24आज तक लाइव न्यूज ।

जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद जीत है, प्रेरणास्पद गीत की इन पंक्तियों के साथ विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी ने राष्ट्रीय मानव अधिकार व सामाजिक न्याय आयोग के द्वारा उप जेल सक्ती में आयोजित निशुल्क विधिक व चिकित्सा शिविर में बंदियों को भावी जीवन में सद्मार्ग पर चल कर समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मानव अधिकार व समाजिक न्याय अधिकार के प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर हाई कोर्ट के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल को जेलर सतीश चंद्र भारगव ने स्वागत किया

इस अवसर पर राष्ट्रिय मानव अधिकार व सामाजिक न्याय आयोग के लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल के अपने संबोधन में कहा कि इंसान एक सामाजिक प्राणी है और सामाजिक न्याय का मतलब समाज के सभी वर्गों का समान विकास तथा उन्हें विकास के संसाधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने आगे बताया कि सामाजिक न्याय यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी वर्ग, नस्ल, जा वीसीति, लिंग, स्थान की वजह से विकास से वंचित न हो और यह तभी सम्भव है कि समाज से बुराइयां हटायी जाये तथा लोगों को समान शिक्षा का अवसर प्रदान किया जाये।

चितरंजय ने आयोजक संस्था के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार व सामाजिक न्याय आयोग एक नॉन प्रॉफिटेबल एंड नॉन पोलिटिकल आर्गेनाइजेशन ट्रस्ट से जुड़े सेवा भावी मानवाधिकार कार्यकर्तागण के रूप में आज “अपराध से घृणा करो अपराधी से नहीं” ध्येय के साथ उप जेल, सक्ती में निरुद्ध लोगों को निशुल्क विधिक व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने आज उपस्थित रहे।
विशेष लोक अभियोजक राकेश रोशन महंत ने बंदियों को कहा कि शीघ्र जेल से रिहा होकर समाज में जाकर सदाचरण से अपना भविष्य उज्जवल बनाएं।
जेलर सतीश चन्द्र भार्गव ने स्वागत भाषण करते हुए जेल परिसर में इस अनूठे कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय मानव अधिकार व सामाजिक न्याय आयोग के टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया।आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वय डा उत्तम गबेल व डा अनिल पटेल ने बदियों को उपचार उपरांत निःशुल्क दवा वितरण किया तो वहीं न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी के साथ अधिवक्ता चितरंजय पटेल, राकेश रोशन महंत ने कानूनी मामलों के विस्तार से जानकारी दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने प्रदेश महासचिव कौशलेंद्र दुबे ने अतिथियों का चंदन तिलक से स्वागत किया।
उप जेल परिसर सक्ती में आयोजित इस निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में प्रथम बार बड़ी संख्या में 76 बंदियों ने लाभ उठा जा दवाइयां प्राप्त किया जिससे बंदियों के बीच आयोजन को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा था। कार्यक्रम में जेल परिवार व आयोग के साथियों के साथ मिडिया के बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in