जिला सक्ती /छ.ग.)
प्रदेश रिपोर्टर अमीर राजा के साथ जिला रिपोर्टर अनिल टंडन ,धरमदास रात्रे अनत कुमार चौधरी ,कैमरामैन हितेशकुमार ,

हाइकोर्ट बिलासपुर के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल , मानव अधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष ने तिरंगा झंडा फहराया घर में साथ ही राष्ट्र घ्वज का विशेष सम्मान दिया।



सभी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा को विशेष सम्मान दिया एवं जनता को पेरित किया घर घर तिरंगा झंडा फहराने के लिए ,राष्ट्र घ्वज हमारी आन बान शान है।
घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान , एक राष्ट्रवादी सोच।
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सम्मान राष्ट्र के प्रति सच्चा समर्पण… चितरंजय
आजादी के अमृतोत्सव के उपलक्ष्य में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर तिरंगा ध्वज का वितरण किए तथा सभी लोगों से 15 अगस्त का तिरंगा फहराने का आग्रह किया । नगर भ्रमण करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राम अवतार अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, संजय रामचंद्र, मांगेराम अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, नंदू तंबोली, अमन डालमिया, रामनरेश यादव, धनंजय नामदेव, अभिषेक शर्मा गोलू आदि कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उत्साह व नारे के साथ तिरंगा ध्वज का वितरण कर लोगों से फहराने का आग्रह किया।
इसी तारतम्य में वार्ड नंबर 14 ऑफिसर्स कालोनी सक्ती के घर घर तिरंगा अभियान की प्रभारी व भा ज पा महिला मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती अनिता गोपाल ने वार्ड के ऑफिसर कालोनी, रविशंकर शुक्ल नगर, चिंताराम कालोनी, बस स्टैंड रोड में तिरंगा ध्वज प्रदान करते हुए लोगों से फहराने का आग्रह किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने भा ज पा व मोदी जी के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का मान बढ़ाने घर घर
तिरंगा अभियान चलाने जैसी राष्ट्रवादी सोच की प्रशंसा करते हुए अभियान के लिए भा ज पा को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह देश के प्रति सच्चे समर्पण का प्रतीक है।






Leave a Reply