जिला सक्ती छ.ग.)
प्रदेश रिपोर्टर राजा)अमीरकुमार के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी ,अनिल टंडंन ,कैमरामैन हितेशकुमार।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सक्ती के संचालिका बहेन बी.के.तुलसी जी के नेतृत्व में एवं हाइकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल के मार्गदर्शन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शक्ति कुंज सक्ती में शुभ गुरुवार पर उपलक्ष्य में माउंट आबू से पधारे संतोष भाई एवम् जयनारायण भाई की उपस्थिति में पितरों के सम्मान में व श्राद्ध स्वरूप ब्रम्हा भोज का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में अधिवक्ता चित्रंजय पटेल, पत्रकार तपेश शर्मा के साथ जैजैपुर से सोनसाय अध्यक्ष नगर पंचायत, नरेंद्र प्रजापति पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत, सुरेश साहू हंसल एकडमी ने आयोजित ब्रम्हा भोज में शामिल होकर बाबा का वरदान प्राप्त किया।
केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी तुलसी बहन ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा दिवस पर माउंट आबू से प्रवास पर सक्ती पधारे ब्रह्माकुमार संतोष भाई व जयनारायण भाई के साथ ही उनके लौकिक परिवार को भी सेंटर में आमंत्रित किया गया तब बाबा का साक्षात्कार करते हुए सभी लोग ब्रम्हा भोज में शामिल होकर भोग ग्रहण किए।
आज इस आयोजन को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारी बहन मधु, शकुंतला, क्रांति के साथ नरेश भाई, छेदी भाई, प्रेमशंकर भाई, संदीप भाई आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।






Leave a Reply