• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जिला जांजगीर चांपा के पुलिस अधीक्षक (SP)विजय अग्रवाल सर मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय बलौदा में स्कूली छात्र छात्रों को कानून संबंधित विशेष जानकारी दिया।

September 15, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला जांजगीर चांपा/छ.ग.)

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा अमीरकुमार के साथ जिला मिडिया प्रभारी अनंत कुमार चौधरी , अनिल कुमार टंडन कैमरामेन हितेशकुमार ।

पुलिस अधीक्षक (SP) वििजय अग्रवाल सर जी ने बहुत अच्छा कानून संबंधित जानकारी दिया

💥जांजगीर-चांपा पुलिस💥
💥दिनांक 15.09.2022💥
⏺️ पुलिस अधीक्षक महोदय एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
⏺️ स्कूली छात्र एवं छात्राओं को राजीव मितान योजना के तहत् महिला, साईबर संबंधी अपराध एवं युवा कैरियर के संबंध में दी गई जानकारी
⏺️ उक्त कार्यक्रम में लगभग 1500 छात्र एवं छात्रायें सम्मिलित हुये।
➡️दिनांक 15.09.22 को थाना बलौदा क्षेत्र में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा युवा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, महिला संबंधी साईबर अपराध, सोशल मीडिया का सदुपयोग एवम कानून आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक एसपी विजय अग्रवाल सर के साथ बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी

➡️महाविद्यालय बलौदा में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक जांजगीर , अध्यक्षता पीसीसी उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, विशिष्ठ अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ललिता पाटले, उपाध्यक्ष, राजा कश्यप, एल्डरमेन रफीक कुरैशी, डाक्टर अभिजीत भौमिक, राजेश मिश्रा थाना प्रभारी गोपाल सतपति एवं पार्षद गण एवम शासकीय गैर शासकीय संस्था के उपस्थित रहें। कार्यक्रम में बलौदा के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालय एवं महाविद्यालय के लगभग 1500 छात्र एवं छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पुलिस अधीक्षक ने छात्र एवं छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करने और उसे पुरा करने के लिए तन मन से जुट जाने हेतु उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहॉ कि जब हम जब गांव की सरकारी स्कूल में पड़ते थे उस समय निजी विद्यालय नहीं थे । कहने का मतलब है कि सफलता के लिए साधन संपन्नता नहीं अपितु आपकी लगन एवं मेहनत मायने रखती है एवं किसी भी कार्य को धैर्यता ,पूरी लगन एवं मेहनत से पूर्ण कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने हेतु सुझाव दिया गया। साथ ही उपस्थित छात्राओं को शासन की अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तार से बताते हुए उसे अपने या परिजनों के मोबाईल में स्टोर करने की सलाह दी। साथ ही साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, हिंसा, ऑनलाइन फ्राड जैसे कई गंभीर विषयो पर विस्तृत से जानकारी दी गई। वहॉ उपस्थित छात्र/छात्राओं द्वारा बारी बारी से पुलिस अधीक्षक से इसी विषय पर सवाल किया तो उन्होंने सादगी से उसका जवाब दिया और उन्हें विस्तृत से समझाया।
➡️पीसीसी उपाध्यक्ष श्री चुन्नीलाल साहू ने बच्चों को सफलता पाने के मंत्र बताए उन्होंने सभी प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह बच्चों को दी।साथ ही उन्होंने अपने जीवन काल मे पढ़ाई के दौरान कैसी कैसी उतार चढ़ाव आया उसके बाद सफलता कैसे मिली इस विषय मे बताया। राज्य में आज आत्मानंद स्कूल खोल रही है ताकि यहां बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके राजीव युवा मितान के तत्वावधान में यह कार्यक्रम हो रहा है इससे जुड़े लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
➡️कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी गोपाल सतपथी द्वारा नशा मुक्ति, महिला संबंधी अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आरक्षक चिरंजीव द्वारा साईबर संबंधी अपराध की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।
उक्त कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राये, स्कूल कॉलेज के अध्यापकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in