• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

नवीन जिला सक्ती के उपजेल में 21सितंबर 2022को हाइकोर्ट के अधिवक्ता चितरंजय पटेल के जन्मदिन के शुभ अवसर में मुख्य अतिथि विशेष न्यायाधीश सक्ती के यशवंत सारथी एवं अधिवक्ता पत्रकार, कर्मचारी मिलकर जेल परिसर में वृक्षारोपण किया

September 23, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती /(छ.ग.)

प्रदेश रिपोटर (राजा)अमीरकुमार के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी ,अनिल कुमार टंडन, कैमरामेन हितेशकुमार ।

हाईकोर्ट के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल को विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी ने जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया ।

उप जेल सक्ती में आज वृक्षारोपण के साथ विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन हुआ संपन्न ..
न्यायाधीश व अधिवक्ताओं ने दी विधि की जानकारी।
न्यायाधीश यशवंत सारथी के मानवीय संवेदना की बंदियों ने जमकर की तारीफ ।
अधिवक्ता चित्रंजय पटेल के जन्म दिवस पर जेल परिसर हनुमान मंदिर में सभी ने किया पूजन और चढ़ाया भोग प्रसाद

हाइकोर्ट के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल के जन्म दिवस पर उप जेल सक्ती में वृक्षारोपण किया।

सक्ती, 21 सितंबर 2022 को उप जेल सक्ती में आज वृक्षारोपण के साथ विधिक साक्षरता कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशेष न्यायाधीश पाक्सो, सक्ती यशवंत सारथी के साथ कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे उच्च न्यायालय बिलासपुर के अधिवक्ता चितरंजय पटेल, राकेश रोशन महंत (विशेष लोक अभियोजक), डा उत्तम गबेल (आयुर्वेद), डा सतीश भारद्वाज (जेलर), तपेश शर्मा सचिव जिला पत्रकार संघ सक्ती, मानव अधिकार एवम् सामाजिक न्याय आयोग के जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ व सचिव रेवतीनंदन, मीडिया से योम लहरे, प्रभात सिदार, नितिन शुक्ला के साथ जेल परिवार से जेलर सतीश भार्गव एवम् कर्मचारीगण की गरिमामय उपस्थिति में विधिक जागरूकता को लेकर न्यायाधीश यशवंत सारथी, अधिवक्ता चित्रंजय पटेल, राकेश रोशन महंत व उदय वर्मा ने विभिन्न विषयों पर अपना प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में रोचकता तब आ गई जब पता चला कि अधिवक्ता चित्रंजय पटेल का जन्म दिवस है और आज उन्होंने अपने जन्मदिवस पर जेल परिसर में अवस्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर हनुमान जी को भोग प्रसाद लगाकर बंदियों के भोजन के लिए अर्पित किया। इस बात की जानकारी होने पर न्यायाधीश महोदय ने अपने स्वरचित कविता पंक्तियों को समर्पित करते हुए पटेल को शुभकामनाए व्यक्त की। साथ ही डा उत्तम गबेल ने पटेल को अपना बाल सखा बताते हुए अपने शानदार गीतों की झड़ी लगा कर जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र बरेठ ने किया तो स्वागत भाषण व आभार प्रदर्शन जेलर सतीश भार्गव ने किया तथा जेलर ने जेल परिवार की ओर से अधिवक्ता चित्रंजय पटेल को शाल व श्रीफल भेंट किया।
आज के इस गरिमामय में आयोजन में न्यायाधीश महोदय के भीतर इंसानियत का पुट भरपूर दिखाई दिया तो वहीं इस आयोजन से कुछ पल ही सही बंदियों के ओठों में मुस्कराहट साफ झलक रही थी तथा जेल के भीतर के तनावपूर्ण माहौल से अलग पारिवारिक झलक से ओत प्रोत वातावरण स्पष्ट दिखाई दे रहा था जिसके लिए जेल प्रशासन, बंदी व हाजिर लोगों ने न्यायाधीश महोदय के जज्बे के साथ अधिवक्ता चितरंजय पटेल के सोच को सलाम कर रहे थे साथ ही भविष्य में भी प्रशासन और अधिकारियों से इसी प्रकार मानवीय संवेदनाओं की आशा और अपेक्षा प्रगट कर रहे थे।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in