• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शक्ति कुंज सक्ती में नवरात्रि पर चैतन्य देवियों की भब्य झाकी का शुभारम्भ किया गया।

September 29, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती /छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर राजा)अमीर कुमार के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी अनिल टंडन ,कैमरामैन हितेशकुमार ।

केंद्र की संचालिका ब्रम्हा कुमारी बी.के तुलसी बहेन.के साथ हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय सिहं पटेल जी ,आचार्य राजेंद्र महराज जी आदि सभी मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाये ।

आचार्य राजेंद्र महराज जी,रामवतार अग्रवाल जी,हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय सिहं पटेल,, जिला पत्रकार संग सचिव तपेश शर्मा जी के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शक्ति कुंज सक्ती में नवरात्रि पर चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का आज शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी तुलसी बहन के साथ भागवत प्रवाह अध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ के संस्थापक अध्यक्ष सुप्रसिद्ध कथावाचक राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी रामावतार अग्रवाल, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल, जिला पत्रकार संघ के सचिव तपेश शर्मा के द्वारा परंपरा अनुसार दीप प्रज्वलन कर चैतन्य झांकी का शुभारंभ किया गया।

पश्चात आचार्य राजेंद्र महाराज के द्वारा मंत्रोच्चार व पूजन के साथ देवियों की आरती करवाई गई जिसमें ब्रह्माकुमारी बहन मधु, शकुंतला, कांति, पुष्पलता के साथ ही उपस्थित सभी भाई बहनों ने पूजा में शामिल होकर चैतन्य देवियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
बाद में ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा अभ्यागतों का ईश्वरीय वरदान भेंट कर सम्मान किया गया।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि नवरात्रि में आयोजित चैतन्य झांकी का प्रदर्शन आज तृतीया से शुभारंभ होकर नवमी तक प्रतिदिन शाम 7 से 10 बजे की जाएगी जिसमें प्रतिदिन आरती की जाएगी जिसमें आप सभी श्रद्धालु गण उपस्थित होकर दर्शन लाभ ले सकते हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ राजेश भाई, नरेश भाई, राजा भाई, योगेंद्र भाई, सोनू भाई, गणेश भाई, देव भाई की सक्रिय भूमिका रही।
आज माता जगदंबा, माता वैष्णव, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी व माता गौरी आदि देवियों की चैतन्य झांकी सजी हुई थी जिसे देखकर लोग मनमुग्ध नजर आ रहे थे।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in