• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जिला जांजगीर चांपा के पुलिस अधीक्षक (SP)विजय अग्रवाल सर द्वारा राजपत्रित अधिकारी (पुलिस)एवं थाना/चौकी प्रभारीयो की वर्चुअल मींटिंग लिया गया।

October 10, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला जांजगीर चांपा /छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर अमीरकुमार (राजा )के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी ,अनिल टंडन ,कैमरामेन, हितेशकुमार।

जिला जांजगीर चांपा के पुलिस अधीक्षक( SP) विजय अग्रवाल सर ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राजपत्रित पुलिस अधिकारी चौकी प्रभारी का वर्चुअल मिंटिग लिया।

✳️जांजगीर-चांपा पुलिस✳️
✳️दिनांक 10.10.22✳️
⏺️ दिनांक 10.10.22 को पुलिस अधीक्षक द्वारा राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं थाना/चौकी प्रभारियों की वर्चुअल मीटिंग ली गई।
⏺️ मीटिंग में मुख्य रूप से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 08.10.22 को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की मीटिंग में दिये गये निर्देशों का पालन सख्ती से करने हेतु निर्देशित किया गया।
⏩दिनांक 10.10.22 को पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं थाना/चौकी प्रभारियों की वर्चुअल मीटिंग ली गई जिसमें माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिनांक 08.10.22 को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक के दौरान दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही निम्नलिखित निर्देश दिये गयेः-

  1. धान खरीदी की 01 नवंबर से शुरूवात होनी वाली है जिसको ध्यान में रखते हुए खरीदी के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था लगायी जावें साथ ही धान खरीदी से संबंधित गबन एवं धोखाधड़ी करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करें।
  2. थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए इस पर पूर्णतः अंकुश लगाई जावें।
  3. थाना में महिला एवं बच्चों संबंधी रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जावें।
  4. थाना क्षेत्रों में नये सिरे से शांति समिति का गठन करते हुये शांति व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करें।
  5. लंबित अपराधों एवं फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर प्रकरण का निराकरण सुनिश्चित करें।
  6. थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशों की नियमित चेकिंग करे साथ ही इनके विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
  7. जनता के सहयोग से मुख्य मार्गो एवं चौक चौराहों पर सीसीटीव्ही लगाया जावें ताकि अपराधियों की पतासाजी में सहयोग मिल सके।
  8. आने वाले समय में बैंको का सिक्यूरिटी आडिट किया जावें।
  9. रात्रिगश्त को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु थाना प्रभारी रात्रि गश्त के दौरान लगने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को अच्छी तरीके से ब्रीफ कर ड्यूटी में तैनात करना सुनिश्चत करें।
    10 चिटफंड कंपनी के फरार आरोपियों की पता साजी कर शीघ्र गिरफ्तारी कर प्रकरण का निराकरण करना सुनिश्चित करें।
  10. महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये ऐसे स्थल जहॉ महिलायें रहती है उन सभी संभावित जगहों पर जाकर महिलाओं को जागरूक कर अधिक से अधिक ‘‘अभिव्यक्ति ऐप’’ डाऊनलोड कराना सुनिश्चित करें।
  11. अजाक संबंधी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर राहत राशि समय पर प्रदान की जावें।
  12. दुर्घटना के प्रकरणों की जानकारी आवश्यक रूप से तत्काल आई राड में एंट्री करें।
  13. पेट्रोलिंग वाहन को थाना में खड़ा न रखकर चौक चौराहें में लगाई जाकर उन्हें सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचने हेतु निर्देशित करें।
  14. थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के आनलाईन सट्टे का कारोबार न हो यह सुनिश्चित कर लिया जावें।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in