• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

16अकटूबर 2022को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर व खंड इकाई का सयुंक्त विजयादशमी उत्सव भब्य पथ संचलन के साथ शुभारंभ हुआ, साथ ही नेहरू कालेज सक्ती में शस्त्र पुजा व संघ प्रार्थना किया साथ में नगर भ्रमण किया ।एवं जिला प्रचारक बाबू लाल सिंह के साथ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ओमप्रकाश राठौर आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता शस्त्र लेकर पद यात्रा किया ।

October 18, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती/छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर अमीरकुमार (राजा)के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी ,अनिल टंडन, कैमरामेन हितेश कुमार

उच्च न्यायालय के अधिवक्ता व मानव अधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय सिंह पटेल जी।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर व खंड सक्ती इकाई का संयुक्त विजया दशमी उत्सव भव्य पथ संचलन के साथ शुभारभ हुआ। नगर के मुख्य मार्ग से स्वयं सेवक घोष के साथ कतारबद्ध पथ संचलन का अद्भुत संयोजन नगर वासियों को रोमांचित कर रहा था।
नगर के जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय परिसर से निकली पथ संचलन में स्वयं सेवक अपने वेशभूषा से सुसज्जित कदमताल करते हुए नगर भ्रमण कर कर रहे थे जिन के स्वागत में विश्व हिंदू परिषद की बहनें स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा कर खुशियां प्रगट कर रही थी। पथ संचलन के साथ जिला प्रचारक बाबूलाल सिंह के साथ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चित्रंजय पटेल, ओमप्रकाश राठौर व संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर मां भारती के प्रति वंदन भाव को आत्मसात कर चल रहे थे।
पश्चात महाविदालय परिसर में ही मंचासिन अतिथियों ने भारत माता, सर संघ चालक केशव बलीराम हेडगेवार व गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण तथा तिलक चंदन से पूजन किया । साथ ही भगवा ध्वजारोहण व शस्त्र पूजन व संघ प्रार्थना की गई।
इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप दमऊधारा विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण दास महंत ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुशासन की मुक्त कंठ से सराहना की तो वहीं मंचासीन मुख्य वक्ता व सरस्वती शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ठाकुर जुड़ावन सिंह ने अपने संस्मरणों से संघ के सामाजिक सरोकार की बात रखते हुए स्वयं सेवको के राष्ट्रीय भाव को रेखांकित करते हुए बताया कि आज भी देश में विपदा की घड़ी में संपूर्ण समाज को संघ पर ही भरोसा है जो ट्रेन दुर्घटना, बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदाओं में उसके सराहनीय भूमिका से स्थापित चला रहा है।
मंचासीन सह जिला संघ चालक दुकालु राम सिदार ने स्वयं सेवको के प्रति विजया दशमी उत्सव आयोजन के लिए साधुवाद प्रकट किया।
इस उत्सव में नगर व ग्रामीण क्षेत्र से वरिष्ठ स्वयं सेवक गुलाप खेतान, राम अवतार अग्रवाल, प्रीतम देवांगन, प्रदीप गुप्ता, अरविंद तिवारी, विनोद यादव, डमरूधर देवांगन, बजरंग अग्रवाल, चेतन साहू, प्रेम पटेल आदि के साथ विश्व हिंदू परिषद के बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in