• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

नवीन जिला सक्ती के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेमर में प्रथम बार काली पुजा के अंतिम दिन रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता का प्रतिभागियों को आचार्य राजेंद्र शर्मा एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल आदि द्वारा पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया गया।

October 27, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर अमीरकुमार (राजा)के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी अनिल टंडन ,कैमरामैन हितेश कुमार

हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल एवं आचार्य राजेंद्र शर्मा दिनदयाल गबेल ,रथराम पटेल ,देवेंद्र सोनी के करकमलों से पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र दिया गया।

हुनर किसी खास शहर या नगर की मोहताज नहीं होती बस जरूरत होती है उन पारखी नजरों की, जो उसे तलाश कर मंच प्रदान कर दे और यह काम ग्राम टेमर की उत्साही महिला समिति ने किया है जो भागवताचार्य पंडित राजेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में मां काली पूजा उत्सव आयोजन के साथ विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित कर इन प्रतिभाओं को निखारने का सराहनीय कार्य कर रही हैं यह बात भागवत प्रवाह अध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के संरक्षक व उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने पुरुस्कार वितरण समारोह में अतिथि के आसंदी से व्यक्त किया

।
अंचल के प्रख्यात कथावाचक व भागवत प्रवाह अध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में त्रिदिवसीय मां काली पूजन उत्सव के दरम्यान प्रथम दिवस कलश व थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई तो द्वितीय दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता रखी गई तो वहीं अंतिम दिवस पर रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें गांव के ही 5 साल से 15 साल प्रतिभागी बच्चों ने अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया जिससे अतिथियों के साथ ग्रामवासियों मोहित होकर झूमने को मजबूर थे तथा प्रदर्शन के साथ व्यक्तिगत इनामों की झड़ी लगा दी तो वहीं आयोजक महिला समिति की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त प्रियंका पटेल, द्वितीय स्थान प्राप्त स्नेहा महंत व तृतीय स्थान प्राप्त संजना पटेल को नगद राशि पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया । साथ ही भागवत प्रवाह अध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ की ओर से आरती थाली सजाओ व रंगोली प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को आचार्य राजेंद्र शर्मा, अधिवक्ता चितरंजय पटेल, दीनदयाल गबेल, रथराम पटेल व देवेंद्र सोनी के कर कमलों से पुरस्कृत व प्रशस्ति पत्र देकर सम्नानित किया गया।
आचार्य राजेंद्र महाराज ने महिला समिति के प्रयास की सराहना करते हुए सभी सदस्य महिलाओं को उपहार स्वरूप सौभाग्य माला भेंट कर सम्मानित किया । आज के समारोह का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सोनी ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन रथराम पटेल ने किया। आज के काली पूजन व हवन का कार्य आचार्य शिवा महाराज ने संपन्न कराया जिसमें ग्रामवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही। ग्राम टेमर में प्रथम बार इस अनूठे आयोजन को लेकर लोग महिला समिति की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Filed Under: News

Latest Related News

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में
NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।
छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।
सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in