• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती में बिरसा मुंडा जयंती पर चित्रकला ,रंगोली ,भाषण व नृत्य कार्यक्रम सपन्न हुआ साथ ही विद्या.के व्यवस्थापक एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने बिरसा मुंडा के बलिदान की गाथा सुनाई ।

November 16, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर अमीरकुमार (राजा)के साथ जिला रिपोर्टर अनिल टंडन ,धरमदास रात्रे, कैमरामेन हितेशकुमार ।

हाइकोर्ट अधिवक्ता एवं मानव आधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय सिहं पटेल जी।

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती में बिरसा मुंडा जयंती पर राष्ट्रीय जन जातीय गौरव दिवस भैया बहनों चित्रकला, रंगोली, भाषण व नृत्य कार्यक्रम संपन्न।

जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए संघर्षशील रहने वाले प्रथम जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी थे बिरसा मुंडा…चितरंजय अधिवक्ता

जल, जंगल व जमीन के संरक्षण के लिए संघर्ष करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में महती भूमिका निभाने वाले जनजाति समुदाय के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के जन्म दिवस १५ नवंबर को जनजाति गौरव दिवस की गरिमा प्रदान करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री का यह निर्णय स्वागतेय है यह बात जनजातीय गौरव दिवस समारोह में कहते हुए सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती के व्यवस्थापक अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने विद्यार्थियों के समक्ष बिरसा मुंडा के बलिदान की गाथा सुनाई।

बिलासपुर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं विद्यालय के व्यवस्थापक चितरंजय पटेल सिंह जी ने बिरसा मुंडा की बलिदान की गाथा सुनाई ।

विद्यालय के सभागार में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने चित्रकला, रंगोली एवम् भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर बिरसा मुंडा के सजीव चित्र बनाए जिसमें चित्रकला में अनुश्री महंत प्रथम, अंजना रैदास द्वितीय, अनुष्का चौहान तृतीय तो वहीं रंगोली में प्रथम डिंपल टंडन व सौम्या राठौर रही। परिणीति कास्यकार, दीपाली यादव व दिशा साहू की चित्रों को भी लोगों ने बहुत पसंद किया तथा भाषण में तृषा देवांगन की प्रस्तुति तारीफ ए काबिल रही ।
पश्चात् मंचीय कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक के भैया बहनों द्वारा प्रस्तुत आदिवासी नृत्य बिरसा रे…ने खूब वाहवाही बटोरी । कार्यक्रम का संचालन बहन मुस्कान गोयल व शशि कुशवाहा ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने किया। जनजातीय गौरव दिवस समारोह का शुभारभ मां सरस्वती, भारत मांता व बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व दीप मंत्र के साथ हुआ जिसे गरिमामय बनाने में आचार्या सावित्री महंत, इंदू क्षत्रिय, भारती यादव, बिरिछ राम बरेठ के साथ सभी आचार्य _आचार्या का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Filed Under: News

Latest Related News

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में
NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।
छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।
सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in