• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जिला सक्ती अधिवक्ता संघ की विशेष बैठक सक्ती न्यायालय के सभागार में 30नवंबर को सपन्न हुआ एवं अध्यक्ष दिगंबर चौबै निर्देशानुसार बिंदुवार विषय पर चर्चा किया गया।

December 1, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती /(छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर अमीरकुमार(राजा)के साथ जिला रिपोर्टर अनिल टंडन, धरमदास रात्रे,कैमरमेन हितेशकुमार ।

जिला सक्ती के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिगंबर चौबै के साथ हाईकोर्ट बिलासपुर के अधिवक्ता चितरंजय सिहं पटेल एवं समस्त अधिवक्ता गण मिलकर विशेष चर्चा किया।

जिला अधिवक्ता संघ सक्ती की वृहद बैठक अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित की गई जिसमें अध्यक्ष के निर्देशानुसार कोषाध्यक्ष ने बैठक की विषय वस्तु की विस्तार से जानकारी देते हुए बिंदुवार चर्चा प्रारंभ किया जिसमें प्रथम प्रस्ताव पर जिलाध्यक्ष न्यायालय के प्रकरणों की सुनवाई हेतु प्रत्येक मंगलवार अपरान्ह किए जाने हेतु पत्र जिलाधीश को भेजने का निर्णय लिया गया। द्वितीय प्रस्ताव में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के न्यायालय के प्रकरणों के शीघ्रता से सुनवाई व न्यायालय में बाहरी व्यक्तियों के दखल के प्रति असंतोष जाहिर करते हुए पीठासीन अधिकारी से समुचित कार्यवाही किए जाने हेतु आग्रह करने का निर्णय लिया गया। तीसरे प्रस्ताव पर जांजगीर जिला न्यायालय में विचाराधीन विभिन्न अपराधिक मामले जैसे एन डी पी एस, एट्रोसिटी एवम् आबकारी के प्रकरणों की सुनवाई सक्ती न्यायालय में किए जाने हेतु जिला न्यायाधीश से आग्रह किया जावे।
सिविल न्यायालय के विस्तार हेतु आवश्यक भवन की व्यवस्था हेतु स्थानीय जनपद पंचायत भवन को अन्यत्र स्थानांतरित कर उसका अधिपत्य सिविल कोर्ट को दिया जाने के संबध में शासन से आग्रह किया जावे क्योंकि सरपंच संघ सक्ती के द्वारा भी जनपद कार्यालय अन्यत्र स्थानांतरित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। साथ ही अधिवक्ता संघ के जर्जर भवनों के समोचीत मरम्मत हेतु संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है ।
उक्त जानकारी देते हुए अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने बताया कि आज अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीयों व सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में सभी प्रस्तावों पर सर्व सम्मति निर्णय लिया जाकर प्रस्ताव तत्काल कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को भेजा जावे एवम् भेंट कर कार्यवाही हेतु आग्रह करने हेतु निर्णय लिया गया।
आज की बैठक में संरक्षक सतीश जायसवाल, अध्यक्ष दिगंबर चौबे, सचिव उदय वर्मा, कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुन्ना पटेल, सह सचिव रतन कसेर, नरेश सेवक, संतोष जायसवाल, खिलावन राठौर, गनी खान, पवन शर्मा, ऋषिकेश चौबे, जगत शर्मा, पीयूष राय, राकेश राठौर आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in