• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

नवीन जिला सक्ती के नंदेली भाठा म़ें 30नवंबर को जिलास्तरीय(छ.ग.) ओलंपिक खेल का समापन समारोह सपन्न हुआ ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि( छ.ग.)विधानसभा अध्यक्ष मान.डाँ. चरणदास महंत जी रहे विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी,चंद्रपुर विधायक व राज्य मंत्री दर्जा मान.रामकुमार यादव जी ,अध्यक्षता जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, (SP) एम.आर.आहिरे सर किया।

December 3, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती /छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर अमीरकुमार (राजा)के साथ जिला रिपोर्टर अनिल टंडन ,धरमदास रात्रे,कैमरामैन, हितेशकुमार ।

छ.ग.)विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत जी को जिला सक्ती के कलेक्टर नूपुर राशी पन्ना ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

समाचार

जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का समापन समारोह संपन्न

विजेता खिलाडिय़ों को किया गया पुरस्कार वितरण

1251 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा

सक्ती 30 नवम्बर 2022/ जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है                      

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ी खेलों को बढ़ावा देने से एक अलग पहचान बनी है, वहीं छत्तीसगढ़ी खेलों का संरक्षण एवं संवर्धन भी होगा। यह खुशी की बात है कि इस प्रतियोगिता में 40 वर्ष से अधिक व्यक्ति भी विभिन्न खेलों में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किया। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 1251 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 
इस प्रतियोगिता में बिल्लस, फुगड़ी, 100 मीटर दौड़, लम्बीकूद, लंगड़ी दौड़, गेंड़ी दौड़, कंचा-बांटी, कबड्डी, भौंरा, रस्साकसी, गिल्ली डंडा, खो-खो, संखली, पिट्ठूल खेल में 0-18 आयु, 18-40 आयु एवं 40 से अधिक आयु के महिला एवं पुरूष वर्ग में प्रतिभागी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी। 
 जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक समारोह में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती यनिता चंद्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ति श्री राजेश राठौर, अध्यक्ष नगर पालिका सक्ति सुषमा दादू जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत अड़भार चंद्रप्रभा गर्ग, सरपंच ग्राम पंचायत नंदेली श्रीमती ममता उरांव, श्री राइस किंग खूंटे, श्री गुलजार सिंग, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in