• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जिला सक्ती के कलेक्टर एवं जिलाधिश नूपुर राशि पन्ना जी ने 10दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विशेष राजस्व आधिकारियों की बैठक ली।

December 11, 2022 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती/(छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर अमीरकुमार (राजा) के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी ,अनिल टंडन, कैमरामैन हितेशकुमार ,

जिला सक्ती के कलेक्टर एवं जिलाधिश नूपुर राशि पन्ना जी ने राजस्व अधिकारियों की विशेष बैठक ली एवं सभी कार्य को जल्दी करने के लिए विशेष निर्देश दिया.

सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

10 दिसंबर 2022/ सक्ती: कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना आज यहाँ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शासन की योजना के क्रियान्वयन और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति और राजस्व कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जो पात्र व्यक्ति जिस जमीन पर क़ाबिज़ है, उसे भूस्वामी अधिकार पत्र दिया जाए। कलेक्टर ने राजस्व विभाग को महत्वपूर्ण और संवेदनशील बताते हुए अधिकारियों को पूरी गंभीरता और प्राथमिकता से काम को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष शिविर लगाने कहा। ख़ास कर उन गावों में जहां राजस्व प्रकरणों में त्रुटि है वहाँ पहले आयोजित किए जाए।

कलेक्टर ने कानून व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

कलेक्टर पन्ना ने कानून व्यवस्था को लेकर नाराज़गी जताते हुए कहा कि ज़िले में किसी भी प्रकार का अपराध बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रसाशन के साथ एक जुठ होकर काम करने की जरूरत है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से धान खरीदी केंद्रों में जाकर ग्राउंड लेवल की रिपोर्टिंग माँगी और कहा हमारे ज़िले के किसी भी किसान को समस्या नहीं होनी चाहिये। किसानों को लेकर अगर कोई बड़ी समस्या होगी तो तत्काल उनके एसडीएम से संपर्क करने को कहा।

कलेक्टर पन्ना ने समीक्षा बैठक में कहा कि राजस्व अधिकारी शासन के कल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करें। ताकि इनका लाभ लक्षित वर्गों को मिल सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप राजस्व विभाग के योजनाओं का क्रियान्वयन कर लक्ष्य समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की योजनाओं से पात्र हितग्राहीं लाभान्वित हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और तहसीलदारों से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, वन अधिकार पत्र, भू-अर्जन, राजस्व वसूली सहित आम ग्रामीणों से जुड़े राजस्व प्रकरणों की विस्तार से जानकारी ली। नगरीय क्षेत्र में नजूल पट्टे की शासकीय भूमि का इच्छुक पात्र हितग्राहियों को गाइड लाइन अनुसार मालिकाना हक़ देने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अन्य कार्यों के साथ अपने मूल काम पर भी विशेष ध्यान दें।बैठक में उन्होंने निराकृत राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन प्रकरणों का निराकरण राजस्व विभाग द्वारा कर लिया गया है।

राजस्व विभाग के लोक सेवा गारंटी योजना के तहत् जिन हितग्राहियों ने किसी कार्य के लिए आवेदन किए है, ऐसे आवेदनों या प्रकरणों को निर्धारित समय पर निराकृत करें। राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत् पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें। इसके अलावा उन्होंने डिजीटल हस्ताक्षरित खसरों के सत्यापन, राजस्व अभिलेखों में आधार सीडिंग, मोबाईल नम्बर व जेंडर प्रविष्टि की प्रगति, आबंटन, नियमितीकरण, आबादी नजूल पट्टों की भूमि को फ्री होल्ड, नए आबादी पट्टों का वितरण, स्लम पट्टो का नवीनीकरण, नियमितीकरण एवं नवीन स्लम पट्टों को वितरण, एवं जाति प्रमाण-पत्र की विस्तृत समीक्षा की। इस बैठक में सभी एसडीएम और राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

Filed Under: News

Latest Related News

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में
NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।
छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।
सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in