जिला सक्ती (छ.ग.)
प्रदेश रिपोर्टर अमीरकुमार (राजा)के साथ जिला रिपोर्टर अनिल टंडन ,अनंत कुमार चौधरी, कैमरमेन हितेशकुमार ।

बिलासपुर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं मानव अधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के माता जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार ने हीरा बेन को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है कि हीरा बेन ने नरेंद्र मोदी जैसे हीरे को जन्म दिया है… चितरंजय अधिवक्ता
आज भारतीय जनतंत्र के इतिहास में एक अनुपम दृष्टांत और जुड़ गया कि विश्व के शक्तिशाली व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ममतामयी मां हीरा बेन का अंतिम संस्कार बिना आडंबर के नरेंद्र मोदी और उनके भाइयों ने बांस की काठी पर रख कंधे में लाद बिना शोर शराबा किए मुक्तिधाम की ओर ले चले और इतनी बड़ी घटना का मीडिया प्रदर्शन का पता ही नहीं चला यह बात शोक सभा में कहते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि आज यह देश के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि हीरा बेन ने नरेंद्र मोदी जैसे पुत्र को जन्म दिया है जो स्वयं में भी सचमुच हीरा है जिसने अपने कर्मों से अपने मां के आंचल को सम्मान दिला कर उसके दूध का कर्ज राष्ट्र के प्रति अपने सर्वस्व न्यौछावर कर चुकाया है।
आज सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती परिवार की ओर से श्रद्धेय हीरा बेन को मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।






Leave a Reply