जिला सक्ती (छ.ग.)
प्रदेश रिपोर्टर अमीरकुमार(राजा)के साथ जिला रिपोर्टर अनिल टंडन ,कैमरामैन हितेशकुमार ।



जिला सक्ती के पुलिस अधीक्षक (SP)एम. आर.आहिरे जी को फुलमाला देकर सम्मानित किया।

जिला सक्ती के पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय सिहं पटेल जी
सक्ती के देवरमाल में युवा सतनाम फाउंडेशन ने बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह का किया आयोजन
सामाजिक बंधु बाबा घासीदास के बताए अनुसार मद्यपान व मांसाहार से दूर रह शिक्षा पर ध्यान दें तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव है…एम आर आहिरे पुलिस अधीक्षक
समाज में जाति वर्ग विभेद से परे सामाजिक समरसता से ही राष्ट्र के स्वस्थ और सर्वांगीण विकास संभव है… अधिवक्ता चितरंजय


जिला सक्ती के पुलिस अधीक्षक SPएम. आर.आहिरे,मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दोनों जैत खाम की पुजा अरचन किया।
सत्य अहिंसा के पुजारी बाबा गुरु घासीदास की जिंदगी पर प्रकाश डालते हुए पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने आज गुरु घासीदास जयंती समारोह में लोगों से आग्रह किया कि बाबा घासीदास के बताए हुए मार्ग पर चलकर हम सभी मद्यपान व नशा दूर रह शिक्षा पर ध्यान दें तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने आगे बताया कि बाबा घासीदास ने हमें सामाजिक कुरीतियों को त्यागने की बात कहा तो वहीं बाबा साहेब आंबेडकर में हमें सामाजिक न्याय का राह दिखाकर आज भारतीय संविधान के माध्यम से अधिकार दिलाया।
समारोह में मंचासीन विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मानव अधिकार व सामाजिक न्याय आयोग के लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने कहा कि गुरु घासीदास सिर्फ सतनाम समाज के ही नहीं, वरन सर्व समाज के प्रणेता थे। अधिवक्ता पटेल ने कहा कि बाबा ने सामाजिक समरसता का जो संदेश लोगों को दिया, वह आज भी प्रासंगिक है क्योंकि समाज में जाति वर्ग विभेद से परे सामाजिक समरसता से ही राष्ट्र के स्वस्थ और सर्वांगीण विकास संभव है।
सक्ती अंचल के देवरमाल में आज सतनाम युवा फाउंडेशन के द्वारा गुरु घासीदास जयंती का भव्य आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ अतिथिगण व सतनाम समाज के बड़ी संख्या में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने जयतखंब में ध्वजारोहण व चौंका आरती के द्वारा किया गया। पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत अभिनंदन उपरांत मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, सक्ती के साथ विशिष्ट अतिथि चितरंजय पटेल शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया । सतनाम समाज के ललित लहरे, डी के कुर्रे, जी आर बंजारे, गौतम बंजारे, सोहित धीरहे, पुष्पेंद्र लहरे,कैलाश कुर्रे, विजय खूंटे, रमेश खूंटे, जयंत जांगड़े, उदय मधुकर, योम लहरे आदि मंचासीन रहे तो वहीं आयोजन को सफल बनाने में सतनाम फाउंडेशन के संरक्षक प्यारेलाल खूंटे , जय सिंह खूंटे बसंत खूंटे,देव कुमार रांचीलाल, डा सुरेश के साथ ग्रामवासियों की भूमिका सराहनीय रही।






Leave a Reply