जिला सक्ती (छ.ग.)
प्रदेशरिपोर्टर अमीरकुमार (राजा)के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी अनील टंडन , कैमरामेन हितेशकुमार।


बिलासपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं मानव अधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय सिंह पटेल जी को गुलदस्ता देकर सम्मान किया।
परीक्षा पर चर्चा विषय पर भा ज पा द्वारा आर्ट्स एवं पेंटिंग स्पर्धा का हुआ आयोजन।
नगर १४० विद्यार्थियों में प्रथम समृद्धि द्वितीय निमेष साहू तो मुस्कान गबेल तृतीय स्थान पर रही।
सक्ती- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज गुंजन एजुकेशन स्कूल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पना को साकार करते हुए परीक्षा से पहले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत परीक्षा पर चर्चा थीम पर आधारित पेंटिंग एवं आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा सांसद गुहाराम अजग्ले, अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू एवं विष्टअतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा भारत माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।


पश्चात मंचासीन अतिथियों का संस्था प्रमुख नितिन सोनी एवम् विद्यालय परिवार के द्वारा पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण से स्वागत किया । पश्चात स्वागत भाषण करते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अभ्यागतो का अभिनंदन किया, तो वहीं सांसद गुहाराम अजग्ले, पूर्व विधायक डा खिलावन साहू एवम् वरिष्ठ नेता रामअवतार अग्रवाल ने छात्र एवं छात्राओं संबोधित करते हुए बताया कि 27 तारीख को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा विषय आयोजित कार्यक्रम के प्रसारण को सभी छात्र अवश्य देखें ।आज १४० प्रतियोगियों में प्रथम स्थान कु समृद्धि पांडे, एवं द्वितीय स्थान नीमेश साहू एवं तृतीय स्थान मुस्कान गवेल ने प्राप्त किया जिन्हें अतिथियों के करकमलों से शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथ ही साथ प्रतिभागी में दस सर्वश्रेष्ठ छात्र एवं छात्राओं को मैडल एवं प्रमाण पत्र तथा पच्चीस श्रेष्ठ कला सम्मान प्रमाण पत्र एवं शील्ड दी गई। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट आफ पार्टिसिपेशन प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता निर्णायक के रूप में जवाहरलाल नेहरू कॉलेज प्राचार्य डॉ शालूह पाउहा, श्याम चंदा, श्रीमती अनिता सिंह, साईं सेवा समिति सदस्य अंजू लता यादव, भागवत आचार्य पं देवेन्द्र शर्मा ने अपना अमूल्य समय प्रदान किया। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, जिला महामंत्री टिकेश्वर गवेल,जिला कोषाध्यक्ष एवं जिला संयोजक राम नरेश सिंह यादव, संचालक एवं सहसंयोजक नितिन सोनी, प्रभारी अन्नपूर्णा राठौर,रंजन सिन्हा, दीपक गुप्ता, प्रेम लाल पटेल, अभिषेक शर्मा, अंकित अग्रवाल,मंडल प्रभारी राजीव अग्रवाल , सतेन्द्र नाथ सोनी, शाला परिवार के शिक्षक शिक्षिकाए आनंद राठौर, तुलेश चंद्रा, सूरज कुमार,एम प्रकाश, पीयूष यादव,उमा कुर्रे, पुष्पा यादव, रंजीता पटेल, आकांक्षा सिंह, शकुंतला साहू, शिफा मिर्ज़ा,पूनम राठौर, आरती साहू, अलीशा, प्रतिभा, नाजरीन, सविता, रजनीगंधा की गरिमामय उपस्थिति रही।






Leave a Reply