• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

नवीन जिला सक्ती के कलेक्टर सभाकक्ष में बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉं. संजय अलंग ने राजस्व अधिकारी की समीक्षा बैठक ली जिसमें कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना,SDM,तहसीलदार ,पटवारी आदि उपस्थित रहे।

January 31, 2023 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती (छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर अमीरकुमार(राजा)के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी ,अनिल टंडन ।कैमरामेन हितेशकुमार।

बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डाँ. संजय अलंग ने जिला सक्ती के कलेक्टर सभाकक्ष में सभी राजस्व अधिकारी की बैठक ली।

समाचार

राजस्व के लंबित प्रकरणों को समय सीमा में जल्द से जल्द निराकरण करें – कमिश्नर डॉ संजय अलंग

संभागायुक्त ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

 सक्ती, 30 जनवरी 2023/ बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कमिश्नर ने समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों से कहा कि राजस्व से लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में जल्द-से-जल्द निराकरण करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता दिखाते हुए समय पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। शासन द्वारा प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। आम नागरिकों को भी शासन के मंशानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए उनके प्रकरणों पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना भी उपस्थित थे।
 कमिश्नर डॉ. संजय अलंग समीक्षा बैठक में अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा,सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई हेतु प्राप्त आवेदनों का निराकरण, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पटवारी की उपलब्धता और अभिलेख दुरुस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, राजस्व पुस्तक परिपत्र, लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की।  
  बैठक में कमिश्नर डॉ अलंग ने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम अपने संबंधित तहसील क्षेत्र के प्रकरणों की समीक्षा समय-समय पर सुनिश्चित करें। राजस्व से संबंधित प्रकरण पंजीकृत होने चाहिए। अविवादित बटवारा के लंबित प्रकरणों में कारणों का उल्लेख किया जाना चाहिए। उन्होंने सीमांकन के प्रकरणों पर कार्यवाही से पूर्व बटांकन के प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन के विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिले इसके लिए पूरी पारदर्शिता से कार्य करें। उन्होंने पटवारियों को मुख्यालय में रहना सुनिश्चित कराने, अभिलेख सुधार, नक्शा दुरुस्तीकरण का अपडेट प्रतिदिन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आदेश पारित होने के पश्चात् पारित आदेश की प्रति पोर्टल में अपलोड करने, रीडर के स्तर पर सूचना जारी करने, नोटिस समय पर भेजा जा रहा है या नहीं, नोटिस की तामील हुई है या नहीं, पटवारी प्रतिवेदन उपलब्ध है या नहीं आदि के संबंध में राजस्व अधिकारियों को समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in