• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जिला सक्ती के ब्रह्मा कुमारी ईशवरीय विशवविद्यालय सक्ती में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना जी के मुख्य आतिथ्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया साथ में न्यायाधीश ममता भोजवानी ,हाईकोर्ट चितयंजय सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि रहै।

March 18, 2023 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती (छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर अमीरकुमार (राजा)के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी कैमरामेन हितेश कुमार ।

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दिया ,साथ ही अच्छे ज्ञान दिये नारी शक्ति के बारे मे बताये ,महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए ।

न्यायाधीश ममता भोजवानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दिया।

ब्रह्माकुमारी सेंटर ने खुशहाल महिला खुशहाल परिवार संदेश के साथ महिला दिवस मनाया।

स्वस्थ महिला से स्वस्थ परिवार का आधार है…नूपुर राशि पन्ना कलेक्टर।

महिला पुरुष के साथ कंधे से कंधे मिलाकर संस्कारित व खुशहाल समाज बनाए…न्यायाधीश डा ममता भोजवानी।

महिला खुशहाल हो तभी परिवार खुशहाल होगा…अधिवक्ता चितरंजय।

कलेक्टर एवं जिलाधिश नुपुर राशि जी को ब्रह्म कमारी बहने फूलो की गुलदस्ता देकर स्वागत किया।साथ में हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय सिहं पटेल जी ।

महिलाओं को खुद की सेहत पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि जब वह स्वस्थ रहेगी तभी स्वस्थ परिवार संभव है यह बात सक्ती जिला की प्रथम जिलाध्यक्ष नूपुर राशि पन्ना ने महिला दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सक्ती द्वारा आयोजित खुशहाल महिला खुशहाल परिवार विषय पर बोलते हुए कहा कि परिवार को खुशहाल बनाने के लिए महिला को स्वयं खुशहाल बनना होगा तभी खुशहाल समाज की कल्पना सच साबित हो सकेगी। इस अवसर पर बहन डॉक्टर ममता भोजवानी, न्यायाधीश ने महिलाओं को अपने विशेष अंदाज में संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में नारी शक्ति समाज में सशक्त रूप में नजर आ रही है इसे हमें और आगे ले जाना है इसके लिए पुरुष समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संस्कारित एवम् खुशहाल समाज के निर्माण में अपना योगदान देना होगा।
जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य बहन डॉ शालू पाहवा ने महिला सशक्तिकरण पर अपनी बात रखते हुए कहा कि नारी अब अबला नहीं है, आज वह समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपने आप को ताकतवर सिद्ध कर रही है जो हम सभी महिलाओं के लिए गौरव का विषय है।
ब्रह्माकुमारी सेंटर की संचालिका राजयोगिनी तुलसी बहन ने कहा कि नारी को सभ्य व सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहना होगा तो वहीं राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से महिलाएंअध्यात्मिक रुप से सशक्त होकर स्वस्थ व खुशहाल समाज के स्थापना में लगी हुई है।
महिला दिवस पर सर्वप्रथम स्वागत भाषण करते हुए उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने नारी शक्ति का अभिनंदन करते हुए कहा कि अगर घर की महिला खुशहाल है तो निश्चित रूप से सारा परिवार खुशहाल होता है उसी प्रकार संपूर्ण नारी जाति खुशहाल हो तो संपूर्ण समाज सुख शांति व खुशहाली से समृद्ध होगा।
समारोह में अभ्यागतों का तिलक चंदन व पुष्प गुच्छ तथा बेच लगाकर स्वागत किया गया तो वहीं दीप प्रज्वलन कर महिला दिवस का आगाज किया गया। संस्था से जुड़ी प्यारी बच्ची डॉली व गीतांजलि ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी एवम विजय भाई के सुमधुर गीतों ने लोगों का मन मोह लिया तो वहीं बहन गीता चंद्रा ने महिलाओं के सम्मान में स्वरचित कविता का पाठ कर सबको खुश कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में शकुंतला बहन, कांति बहन, रचना बहन, विमल भाई, राजेश भाई, नरेश भाई आदि सक्रिय भूमिका नजर आ रहा था।

Filed Under: News

Latest Related News

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में
NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।
छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।
सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in