• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जिला सक्ती के पास ग्राम रायपुरा के राजेश साहू ने आपसी विवाद में अपने पत्नी की हत्या कर घर के बाड़ी में दफनाया शव को एसडीएम के आदेश से तहसीलदार एवं मौके पर बाराद्वार थाना प्रभारी के साथ टीम पहुंचा ।

April 7, 2023 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती (छ.ग.)

ग्राम रायपुरा

प्रदेश रिपोर्टर अमीरकुमार के साथ जिला रिपोर्टर अनिल कुमार टंडन कैमरा मेन हितेश कुमार ।

मृतक पत्नी बिंदु साहू को आपसी वाद विवाद में पती राजेश साहू ने हत्या कर दिया।

अपराधी राजेश साहू ने अपने पत्नी की हत्या कर अपने बाड़ी में लाश को दफनाया ।

बाराद्वार थाना प्रभारी राजेश सर द्वारा घटना की जानकारी दिया

लोकेशन जिला सक्ती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा आपसी विवाद मे पति ने की पत्नी की हत्या: घर की बाड़ी मे दफनाया शव…पति फरार…जांच मे जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले मे आपसी विवाद को लेकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फिर लाश को घर की बाड़ी मे दफना कर फरार हो गया। पड़ोसियों ने शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एसडीएम के आदेश से तहसीलदार की उपस्थिति मे शव को निकलवा कर पीएम के लिए भेजा। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुरा का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम दर्राभांठा निवासी राजेश साहू ने बिंदू साहू से प्रेम विवाह किया था। अंतर्जातीय शादी करने के कारण घर के लोग दंपत्ति को पसंद नही करते थे। इस दंपत्ति के तीन बच्चे है। दो-तीन महीने से दोनों जांजगीर मे बन रहे आरटीओ ऑफिस मे लेबर मजदूरी का काम कर रहे थे। जहां मृतिका के रिश्तेदार भी काम करते है। राजेश साहू की मां का मायका रायपुरा है। यहां उसकी मां के नाम पर एक इंदिरा आवास बना हुआ है, यही यह दंपति रहा करते थे। एक दो दिन पहले ही दंपति अपने घर रायपुरा आए थे।

मंगलवार की रात दोनों के बीच विवाद हो गया। सुबह पड़ोसियों को इसका शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी की उक्त घर की बाड़ी मे एक महिला का शव दफनाया गया है। सूचना पर बाराद्वार पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार अनुराधा पटेल की उपस्थिति मे शव को कब्र से निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। पीएम के बाद मृतिका के ससुर केशव प्रसाद साहू को शव सौंप दिया गया।

बाराद्वार थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया की रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद राजेश ने अपनी पत्नी बिंदू साहू की हत्या कर दी और शव को घर की बाड़ी मे दफना कर फरार हो गया। घटना की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in