• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में योग समारोह का भव्य आयोजन किया गया ।

June 23, 2023 by Amir Raja Banjare

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती में हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल  एवं राजेंद्र महराज के साथ योग दिवस मनाया गया ।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में योग समारोह का भव्य आयोजन

योग करें , रोज करें …राम अवतार अग्रवाल

योग दिवस मनाने का हितार्थ तभी सफल होगा जब हम योग को आत्मसात कर उसे जीवन चर्या में शामिल करें … अधिवक्ता चितरंजय पटेल

हम योग में द्वारा स्वस्थ व आत्म निर्भर बन कर समाज सेवा करें…मांगेराम अग्रवाल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय शक्ति के सभागार में विद्या भारती के मार्गदर्शन में आसन,योग का अभ्यास व प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शिशु मंदिर विद्यालय परिवार के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सम वैचारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती के व्यवस्थापक व उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि योग दिवस मनाने का हितार्थ तभी सफल होगा जब हम आज योग को आत्मसात कर उसे प्रतिदिन के जीवनचर्या में शामिल करें।
कोष ध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल ने कहा कि हम स्वयं स्वस्थ व आत्म निर्भर बन कर समाज की सेवा के लिए तत्पर हों जो सब योगासन और प्राणायाम से ही संभव है।
अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने बताया प्रतिदिन योगासन करने से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है इसलिए हम सब योग करें और रोज करें।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय शक्ति के योग प्रशिक्षक व प्रभारी प्राचार्य चूड़ामणि साहू के द्वारा आज विद्यालय के सभागार में आयोजित विश्व योग दिवस समारोह में लोगों को जीवन उपयोगी योग,आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
आज इस गरीमामय आयोजन में सर्वप्रथम उपस्थित लोगों को योग,आसन, प्राणायाम का अभ्यास कराया गया जिसमें विद्या भारती एवं सम वैचारिक संगठनों के लोगों ने योगाभ्यास किया। उल्लेखनीय है कि विद्या भारती की मार्गदर्शन में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय सक्ती में प्रतिवर्ष योग दिवस पर योगाभ्यास एवं आसन के प्रदर्शन के साथ लोगों को योग का अभ्यास कराया जाता है तदनुसार आज भी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार द्वारा योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया तथा आगतुकों के प्रति साधुवाद प्रगट कर अल्पाहार ग्रहण करने के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Filed Under: News, सक्ति

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in