• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जिला सक्ती न्यायालय के विशेष न्यायाधीश यशवंत शारथी के मुख्य आतिथ्य में हायर सेकंडरी स्कूल खैरा में विधिक सारक्षरता का आयोजन किया गया न्यायाधीश ने, सभी को कानून संबंधित जानकारी दिया।

July 15, 2023 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती (छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर अमीरकुमार (राजा) के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी ,कैमरामैन नरेश कुमार ।

न्यायाधीश यशवंत सारथी ने कानून संबंधित जानकारी दिया साथ ही अधिवक्ता राकेश रोशन महंत व हाई कोर्ट अधिवक्ता चितरंजन सिंह पटेल जी उपस्थित रहे

हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल एवं फास्ट ट्रैक अधिवक्ता राकेश रोशन महंत दोनो कानून संबंधित बच्चों को जानकारी दिया ।

काग चेष्टा बको ध्यानम स्वान निंद्रा अल्पाहारी गृह त्यागी विद्यार्थिश्च पंच लक्षणम …श्लोक के भावार्थ को समझाते हुए विशेष न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी ने हायर सेकंडरी स्कूल खैरा मे आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए इन पांच लक्षणों को आत्मसात करने का आग्रह किया।
न्यायाधीश यशवंत सारथी ने विधिक साक्षरता विषय पर चर्चा करते हुए आगे बताया कि पाक्सो अधिनियम के तहत नाबालिग बच्चों के लैंगिक शोषण से बचाव हेतु सभी को कानून संरक्षण लेना चाहिए।
जनसंख्या दिवस पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में न्यायाधीश ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए बहु विवाह निषेध कानून व जागरूकता अभियान आदि कारगर उपाय हैं।
मंजिलें उन्हें मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है… इन पंक्तियों के साथ मंचासीन उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बच्चों से आग्रह किया कि आप जीवन में सफलता पाने के लिए अच्छे व बड़े सपने देखें और उसे साकार करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें।
विशेष लोक अभियोजक राकेश रोशन महंत ने कहा कि बच्चों को कानून की जानकारी प्राप्त कर अपराधों के रोकथाम के लिए खुद भी पहल करना चाहिए।
कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता नारायण देवांगन ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन प्राचार्य सुरेश जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन व समापन छत्तीसगढ़ राजगीत अरपा पैरी के मधुर गायन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों की भारी उपस्थिति के साथ विद्यालय परिवार व विधिक सेवा के विकास कुंभकार और रजनी निराला, मनीष साहू तथा ग्रामीणजन की गरिमामय उपस्थिति रही।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in