• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

August 2, 2023 by Amir Raja Banjare

(छ.ग.)मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के निर्देशानुसार जिला सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा 1अगस्त से 30सितम्बर तक स्वीप कार्यक्रम,ईवीएम-वीवीपीएटी प्रदर्शन तथा अन्य जागरूकता अभियान आयोजित कराए जाने का निर्देश दिये ।

जिला सक्ती ( छ.ग.)

छ.ग.)के मुख्यमंत्री मान.भुपेश बघेल जी के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रम को आयोजित कराना है

कलेक्टर ने जिले में 1 अगस्त से लगातार स्वीप कार्यक्रम, ईवीएम-वीवीपीएटी प्रदर्शन तथा अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के दिए निर्देश

जिले के महाविद्यालय, उच्चतर माध्यमिक, हाईस्कूल विद्यालय, शासकीय कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर वृहद जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन

     सक्ती 31 जुलाई 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिले में पूर्व संचालित स्वीप कार्यक्रम के अतिरिक्त सभी महाविद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल तथा अन्य शासकीय कार्यालयों और ग्राम पंचायतों में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 1 अगस्त से लगातार स्वीप कार्यक्रम, ईवीएम-वीवीपीएटी प्रदर्शन तथा अन्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले में 1 अगस्त से 30 सितंबर 2023 तक लगातार विविध मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कार्यक्रम स्थल और प्रभारी अधिकारी चिन्हांकित कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने तथा कार्यक्रम संपादन की जानकारी और फोटोग्राफ्स हार्ड और सॉफ्ट कॉपी में जिला स्वीप नोडल अधिकारी को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
   जारी कार्यक्रम विवरण अनुसार एक अगस्त मंगलवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती में ईवीएम-वीवीपीएटी का प्रदर्शन, रंगोली, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, साइकिल रैली, मानव श्रृंखला तैयार करना एवं अन्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं और इसके लिए प्रभारी अधिकारी संबंधित प्राचार्य, विकास खंड शिक्षा अधिकारी और मास्टर ट्रेनर होंगे। इसी प्रकार कलेक्टर ने 2 अगस्त को जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 2 अगस्त को शासकीय जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय परिसर सक्ती में ईवीएम-वीवीपीएटी का प्रदर्शन, रंगोली, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, साइकिल रैली, मानव श्रृंखला तैयार करना, खेल कार्यक्रम एवं युवा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं और इसके लिए प्रभारी अधिकारी संबंधित प्राचार्य, जिला स्वीप नोडल अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, सीईओ और सीएमओ सक्ती होंगे। 
     इसी प्रकार 3 अगस्त गुरूवार को मालखरौदा आईसीडीएस में आंगनबाडी कार्यकर्ता सम्मलेन एवं महिला मतदाताओं के मध्य ईवीएम-वीवीपीएटी का प्रदर्शन, रंगोली, वाद-विवाद, प्रतियोगिता, साइकिल रैली, मानव श्रृंखला तैयार करना एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं और इसके लिए प्रभारी अधिकारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास मालखरौदा को, 4 अगस्त शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग डभरा में वृद्ध मतदाताओं का सम्मान, ईवीएम-वीवीपीएटी का प्रदर्शन, रंगोली, वाद-विवाद, प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला तैयार करना एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं और इसके लिए प्रभारी अधिकारी उपसंचालक समाज कल्याण विभाग को, 7 अगस्त सोमवार को तहसील कार्यालय अडभार में ईवीएम-वीवीपीएटी का प्रदर्शन, रंगोली, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, साइकिल रैली, मानव श्रृंखला तैयार करना, खेल कार्यक्रम एवं युवा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं और इसके लिए प्रभारी अधिकारी तहसलीदार अड़भार को, 8 अगस्त मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय डभरा में जिसके प्रभारी अधिकारी संबंधित प्राचार्य को, 9 अगस्त को शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में जिसके प्रभारी अधिकारी संबंधित प्राचार्य को, 10 अगस्त गुरूवार को शासकीय महाविद्यालय हसौद में जिसके प्रभारी अधिकारी संबंधित प्राचार्य को, 11 अगस्त शुक्रवार को शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर में जिसके लिए प्रभारी अधिकारी संबंधित प्राचार्य को, 14 अगस्त सोमवार को श्री श्याम महाविद्यालय ऋषभतीर्थ में जिसके लिए प्रभारी अधिकारी संबंधित प्राचार्य को, 16 अगस्त मंगलवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नंदेली में जिसके लिए प्रभारी अधिकारी  संबंधित प्राचार्य को, 17 अगस्त गुरुवार को सक्ती आईसीडीएस में आंगनबाडी कार्यकर्ता सम्मेलन, महिला मतदाताओं के मध्य ईवीएम-वीवीपीएटी का प्रदर्शन, रंगोली, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, साइकिल रैली, मानव श्रृंखला तैयार करना, खेल कार्यक्रम एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं और इसके लिए प्रभारी अधिकारी  परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सक्ती होंगे। इसी प्रकार आगामी 30 सितंबर 2023 तक विभिन्न निर्धारित दिनों और स्थानों में विभिन्न स्वीप गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

Filed Under: News

Latest Related News

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में
NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।
छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।
सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in