• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जिला सक्ती के कलेक्टर परिसर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को मुख्य अतिथि चंद्रपुर विधायक व राज्य मंत्री रामकुमार यादव के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया एवं कलेक्टर, नुपुर राशि पन्ना, व,एसपी एम आर आहिरे एवं जनप्रतिनिधि तिरंगा झंडा को सलामी दिया ।

August 16, 2023 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती (छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर (राजा)बंजारे के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी,

मुख्य अतिथि चंद्रपुर विधायक व राजमंत्री दर्जा मान.रामकुमार यादव जी एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, एसपी एम आर आहिरे, ने तिरंगा झंडा को सलामी दिया।

हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया सक्ती जिले का पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह

चंद्रपुर विधायक श्री राम कुमार यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की ली सलामी

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी गई मनमोहक प्रस्तुति

     सक्ती 15 अगस्त 2023/ जिला मुख्यालय सक्ती में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य  समारोह कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में गरिमामय और भव्य रूप से आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि चंद्रपुर विधायक व उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन श्री राम कुमार यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया।






  


कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे के साथ परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि श्री राम कुमार यादव ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्लाटून की टीम ने हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री उमेश कुमार राय ने किया। कुल शामिल प्लाटून में प्रथम पुरस्कार जिला पुलिस बल नेतृत्वकर्ता श्री लालाराम, द्वितीय पुरस्कार सीनियर अंडर ऑफिसर नेतृत्वकर्ता श्री गौतम कुमार और तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस सक्ती नेतृत्वकर्ता श्रीमती सुनीता बंजारे को दिया गया।
    समारोह में मुख्य अतिथि श्री रामकुमार यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर एशियन वर्ल्ड स्कूल बाराद्वार, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कसेरपारा, लिटिल फ्लावर सक्ती, एकलव्य आवासीय विद्यालय पलारीखुर्द, गुंजन एजुकेशन सेंटर सक्ती, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती, एम एल जैन स्कूल सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती सहित कुल 9 स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति धुन पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार जिंदल वर्ल्ड स्कूल को, द्वितीय पुरस्कार एकलव्य आवासीय विद्यालय पलारीखुर्द, तृतीय पुरस्कार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कसेरपरा को प्राप्त हुवा। इसके साथ ही इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने जिले के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया । स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष श्री चौलेश्वर चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा, नगर पालिका अध्यक्ष सक्ती श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल ,जनपद पंचायत अध्यक्ष सक्ती श्री राजेश राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, श्री गिरधर जायसवाल, श्री पिंटू ठाकुर, महबूब खान, उमाशंकर चंद्रा, गीता देवी, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, सक्ती एसडीएम श्री पंकज डाहीरे, डिप्टी कलेक्टर श्री रूपेंद्र पटेल, नायब तहसीलदार श्रीमती सुशीला साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें एवं जिले के नागरिकगण उपस्थित थे।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in