• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

(छ.ग.)बिलासपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने जिला सक्ती न्यायालय का किया औचक निरीक्षण कर जल्द सुधार कार्य के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

August 24, 2023 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती (छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर अमीरराजा के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी , कैमरामेन हितेश कुमार ।

बिलासपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जिला सक्ती न्यायालय की विशेष निरिक्षण किया।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने सक्ती न्यायालय का किया औचक निरीक्षण

    सक्ती 23 अगस्त 2023 / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् 22 अगस्त को रायगढ़ जिला न्यायालय के निरीक्षण के दौरान सक्ती न्यायालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे। सक्ती जिले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व व्यवहार न्यायाधीशों के न्यायालय है। मुख्य न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण के समय न्यायालयों में प्रकरणों की सुनवाई चल रही थी तथा अन्य कर्मचारी कार्य कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान सक्ती न्यायालय में पार्किंग व्यवस्था अत्यन्त खराब पायी गयी। इसके अलावा अधिवक्ताओं के बैठने हेतु कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। न्यायालय के बरामदे में फर्नीचर जीर्ण-शीर्ण हालत में अस्त-व्यस्त पाये गये। बरामदे में बिजली के तार भी खुली हालत में अव्यवस्थित थे। न्यायालय में साफ-सफाई का अभाव था तथा कियोस्क मशीन बंद पड़ी धूल खा रही थी। न्यायालय की अधोसंरचना  गरिमा के अनुरूप नहीं पाई गई। इन अव्यवस्थाओं को देखकर मुख्य न्यायाधीश ने नाराजगी जाहिर की तथा सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से भी मुलाकात की तथा उनसे उनकी समस्याएँ जानी। 
  इसके उपरांत मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा जिला न्यायालय रायगढ़ का  निरीक्षण किया गया। रायगढ़ से वापसी के दौरान बाराद्वार रेस्ट हाउस में सक्ती की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना तथा एसपी श्री एम. आर. अहिरे ने मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की। जिस पर मुख्य न्यायाधीश द्वारा उन्हें सक्ती न्यायालय की अधोसंरचना को न्यायालय की गरिमा के अनुरूप बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिंहा के साथ रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविन्द कुमार वर्मा तथा एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस श्री एम.बी.एल.एन सुब्रहमन्यम भी उपस्थित थे।

Filed Under: News

Latest Related News

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में
NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।
छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।
सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in