• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जिला सक्ती ब्लाक जैजैपुर के सदभावना भवन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें,जिला पंचायत सभापति,गगन जयपुरिया ने सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओं को शाल और पेन देकर सम्मानित किया।

September 8, 2023 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती , ब्लाक जैजैपुर (,छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर राजा बंजारे के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी कैमरामैन नरेश यादव महेश सिदार।

जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया ने सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओ को सम्मान किया।

जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया जी आशीर्वाद लेते हुए,चरण वंदन किया।

जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया ने सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओं को शाल पेन देकर सम्मानित किया

भगवान ने इस संसार को जन्म दिया है पर रचयिता शिक्षक ही है – गगन जयपुरिया*

शिक्षक दिवस के अवसर पर छ: सौ से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं हुई सम्मानित

भारत रत्न व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस (शिक्षक दिवस) के मौके पर एक दिन बाद 6/9/2023 को जैजैपुर के सद्भावना भवन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के आयोजक जि.पं. सभापति और भाजपा नेता गगन जयपुरिया थे I गगन जयपुरिया ने आये हुए सभी सेवा निवृत्त एवं शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को शाल और पेन देकर सम्मानित किया। सबसे पहले माँ सरस्वती, भारत माता और डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया I उसके बाद आयोजक द्वारा मंचस्थ सभी अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया I बाद में सभी अतिथियों ने अपना – अपना उद्बोधन दिया I उद्बोधन के पश्चात हाल में उपस्थित समस्त शिक्षकों का सम्मान किया गया I कार्यक्रम का संचालन गगन जयपुरिया ने ही किया I उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान ने इस संसार को जन्म दिया है, पर इसकी रचना शिक्षक ने ही की है I शिक्षक कभी भी रिटायर नहीं होते वो समाज को दिशा देने के लिये सदैव तत्पर रहते है I शिक्षक ही समाज की आधारशिला हैं। यदि शिक्षक को समाज से अलग कर दिया जाये तो मानव समाज पुनः आदिम युग में लौट जायेगा I आप अपने कर्तव्य के समानांतर विभिन्न शासकीय दायित्व का भी प्रसन्नता पूर्वक निर्वहन कर रहे है I निश्चित रूप से आपका समाज के प्रति समर्पण का भाव अनुकरणीय है I सम्मान समारोह में छ: सौ से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुईं । सम्मानित हुए शिक्षको ने कहा कि ये पहला ऐसा आयोजन है जिसमे उपस्थित सभी शिक्षकों को साल और पेन देकर सम्मानित किया गया नहीं तो हम केवल दर्शक दीर्घा हुआ करते थे I आये हुए सभी गुरुजनों ने इतने अच्छे आयोजन के लिए गगन जयपुरिया का आभार व्यक्त किया I समारोह में शिक्षिका और लोक गायिका लक्ष्मी करियारे और सूरज श्रीवास ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा I कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आर. के. सोनवानी, मकुलाल जायसवाल, गीताराम तिवारी, मनोहर लाल आदित्य, रोहित सोनवानी, राजकुमार शर्मा,कैलाश दुबे, श्यामलाल सितारे, गेंदराम आदित्य, सविता त्रिवेदी, बृजभूषण बनाफर, मनोज तिवारी, बसंत चतुर्वेदी, हरी जायसवाल, धन्यकुमार पाण्डेय मौजूद रहे I

कार्यक्रम को सफल बनाने में, सोनू जायसवाल, आशीष तिवारी, विशाल सराफ, पुष्पेन्द्र अजगल्ले, आलेख दुबे , दुर्गेश चंद्रा, शेखर चंद्रा, दिनेश निषाद, सौरभ अग्रवाल, आदि का योगदान रहा I

Filed Under: News, छत्तीसगढ़

Latest Related News

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय
महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।
मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर
दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय
नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को
जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द, रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

महिला पटवारी ज्ञानबाई टंडन ने भुमि बिक्री प्रतिवेदन के नाम से 5हजार की रिशवत की मांग किया, तहसील भोथिया ग्राम करौवाडीह के एक किसान ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर से शिकायत किया।

मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी मौके में पहुंचे सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर सर

दोहरा हत्याकांड में मां बहने एवं भाई को आजीवन कारावास की सजा जिला सक्ती-के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का निर्णय

नगर पंचायत बम्हनीडीह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की विशाल चुनावी जनसभा 29मई शुक्रवार को

जनपद पंचायत मालखरौदा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा , उपाध्यक्ष रितेश साहू एवं सिवो के नेतृत्व में समान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ

© 2026 · 24aajtaklive · Log in