• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा में हाई कोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल के नेतृत्व में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

January 31, 2024 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती

ब्लाक मालखरौदा, ग्राम सकर्रा

प्रदेश रिपोर्टर राजा बंजारे के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी,

हाईकोर्ट बिलासपुर के अधिवक्ता एवं मानवाधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल जी ने छात्र छात्राओं को कानून संबंधित बहुत अच्छे ज्ञान दिये, जागरूक किया।

माध्यमिक विद्यालय सकर्रा के विद्यार्थियों को कानून संबंधित जानकारी दिया, मानवाधिकार आयोग के कार्यकर्ताओ द्वारा।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

संस्कारित शिक्षा से ही परिवार, समाज व राष्ट्र सुखी व समृद्धशाली होगा…चितरंजय पटेल (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय)

गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल में आज राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अभ्यागत में छत्तीसगढ़ मानवाधिकार एवम सामाजिक न्याय आयोग तथा अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने पाक्सो एक्ट के संबध में मार्गदर्शन करते हुए बच्चों से आग्रह किया कि १८ साल से कम आयु सिर्फ पढ़ने एवम् खेलने कूदने का समय है इसे मोबाइल के साथ व्यर्थ न बिताएं क्योंकि इससे शारीरिक व मानसिक दोनों विकास दुष्प्रभावित होता है। उन्होंने आगे कहा कि आज विद्यार्थी पाठ्यक्रम के शिक्षा के साथ अपने कानूनी अधिकार एवम् कर्तव्य के प्रति भी जागरूक रहें तथा शिक्षा प्राप्त करने के साथ संस्कारवान बनें तभी सच्चे अर्थों में परिवार, समाज और राष्ट्र सुखी व समृद्धशाली बनेगा।
इन पलों में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार शकील मोहम्मद ने विद्यार्थियों से अपने कानूनी हक के प्रति सजग रहने का आग्रह किया।
इन पलों में उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ मानवाधिकार एवम सामाजिक न्याय आयोग के जिला पदाधिकारी महेंद्र बरेठ अध्यक्ष, कांता यादव महिला सेल, योम लहरे मीडिया सेल, फागुलाल, राजकुमारी, उदय मधुकर, पत्रकार महेंद्र खांडे ने विद्यालय परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए कहा कि आज विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करने में अपनी महती योगदान दिया।
इन पलों में प्राचार्य एस के कमलेश ने स्वागत भाषण करते हुए अभ्यागतों का अभिनंदन किया तो वहीं ने मंच संचालन तरुण कुर्रे ने किया तथा विद्यालय परिवार के शिक्षक एस के गबेल, आर बी सिदार, श्रीमती उषा चंद्रा, लता साहू, सुषमा मनहर, एस पी चंद्रा, लीलाधर बरेठ की गरिमामय उपस्थिति रही।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in