• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना को जिला सक्ती विधानसभा के पुर्व विधायक डॉ.खिलावन साहू के मुख्य आतिथ्य में। एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल के नेतृत्व में संकल्प यात्रा शिविर संपन्न हुआ।

February 24, 2024 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती (छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर राजा बंजारे के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी सुनिता कुर्रे, रामकिशन चंद्रा, नरेश यादव,

पूर्व विधायक डॉ.खिलावन साहू ने बहुत अच्छे उदबोधन दिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपना को हम सकार करेंगे, सबका साथ सबका विकास,को,।।

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर डा खिलावन साहू के आतिथ्य में हुआ संपन्न

जनहितकारी योजनाओं के प्रति आमजनों को जागरूक करना यात्रा का मुख्य हेतुक…
अधिवक्ता चितरंजय पटेल

बिलासपुर हाईकोर्ट अधिवक्ता व मानवाधिकार आयोग लिगल सेल प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल जी ने बहुत अच्छे उदबोधन दिया प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त किया,जो विकसित भारत संकल्प यात्रा चला रहे हैं।

भारत देश के लोकप्रिय मिलनसार, यशस्वी, योग्य सम्मानित आन बान शान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का हेतूक आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, पीएम स्वनिधि आदि जैसी जनहितकारी योजनाओं के बारे में आमजनों को जागरूक करना है, यह बात कहते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने समापन उद्बोधन में सक्ती नगर पालिका द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में उपस्थित लोगों एवम् आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विदित हो कि लोकप्रिय मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है परंतु जागरूकता के अभाव में लोगों को समुचित लाभ नहीं मिल रहा है ।
इन पलों में कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत खिलावन साहू ने प्रधानमंत्री की सोच की तारीफ करते हुए बताया कि आज उनके प्रयासों से देश की अर्थव्यवस्था में अनवरत मजबूती के साथ विश्व पटल पर भारत एक नई शक्ति के रूप में स्थापित हो रही है। वरिष्ठ नेता रामावतार अग्रवाल ने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया तो वहीं टिकेश्वर गबेल ने विभिन्न जन लाभकारी योजनाओं की जानकारी दिया।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव ने संबोधित करते हुए हुए हितग्राहियों का मार्गदर्शन किया तो वहीं मंच संचालन करते हुए संजय रामचंद्र ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं से योजना को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
शिविर में उपस्थित में 585 लोगों में से 500 संकल्प के शपथ में शामिल हुए तो वहीं प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना 10, आयुष्मान योजना40, आधार कार्ड 52, उज्जवला योजना 70, विश्वकर्मा योजना 90, आवास योजना 03, के साथ स्वास्थय शिविर में237 लोगों के पंजीयन के स्वास्थय जांच कर 207 निशुल्क औषधि का वितरण किया गया।
आज इन पलों में मंचस्थ अभ्यागतों में राम नरेश यादव, गोविंदा निराला, मनोज अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, चेतन साहू, अमन डालमिया आदि की गरिमामय उपस्थिति रही तो वहीं आयोजन को सफल बनाने मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह के साथ अभियान से सबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही ।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in