• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जिला सक्ती के अधिवक्ता संघ द्वारा नव पदस्थ विशेष न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे का विशेष स्वागत अभिनंदन किया गया, विशेष हाइकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अभार व्यक्त किया।

April 4, 2024 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती(छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर राजा के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी, सुनिता कुर्रे, कैमरामैन रामकिशन चंद्रा ,नरेश यादव ,महेश सिदार

जिला सक्ती के नया विशेष न्यायाधीश, प्रशांत शिवहरे,का स्वागत किया गया। अधिवक्ता संघ द्वारा।

अधिवक्ता संघ सक्ती द्वारा नव पदस्थ विशेष न्यायाधीश प्रशांत का किया गया अभिनंदन

मेरे भीतर का अधिवक्ता आज भी जिंदा है तथा मेरे मन में अधिवक्ताओं के प्रति सम्मान भाव निरंतर विद्यमान है… प्रशांत शिवहरे, विशेष न्यायाधीश

मेरे भीतर का अधिवक्ता आज भी जिंदा है तथा मेरे मन में अधिवक्ताओं के प्रति सम्मान भाव निरंतर आज भी विद्यमान है, यह बात अधिवक्ता संघ सक्ती द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में बताते हुए नव पदस्थ विशेष न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे ने कहा कि अधिवक्ता संघ के जोरदार स्वागत से अभिभूत हूं तथा विश्वास है कि बार बेंच की मर्यादा के साथ हम परस्पर सहयोग के साथ न्यायदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
आज अभिनंदन समारोह का शुभारंभ विशेष न्यायाधीश प्रशांत के साथ अपर जिला न्यायाधीश द्वय डा ममता भोजवानी एवम् बी आर साहू, सी जे एम श्रीमती गंगा पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री दिव्या गोयल, अधिवक्ता संघ के सरक्षक सतीश जायसवाल एवम अध्यक्ष नरेश सेवक का अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने पुष्पहार एवम् श्रीफल के द्वारा किया।
पश्चात स्वागत उद्बोधन के क्रम में अधिवक्ता चितरंजय पटेल, दिगंबर चौबे, शिव शंकर शुक्ला, श्यामसुंदर अग्रवाल, महेश अग्रवाल ने नवागत न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे को सहज, सरल बताते हुए उम्मीद जाहिर किया कि उनका स्वभाव ही उनके कार्यशैली में भी बखूबी नजर आएगा तो वहीं अधिवक्ता अरविंद भारद्वाज, सत्यनारायण सिंह, दादू चंद्रा ने अपने मधुर गीतों के माध्यम से स्वागत समारोह में चार चांद लगा दिया।
पश्चात न्यायाधीश परिवार के सभी न्यायाधीशों ने विशेष न्यायाधीश प्रशांत को विधि के क्षेत्र में विद्वान बताते हुए अच्छे व्यक्तित्व का धनी बताया।
आज अभिनंदन समारोह का संचालन सुरीत चंद्रा व कमलेश्वर चौबे ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन करते हुए सचिव सुरीत ने कहा कि सबके सहयोग से आयोजन सफल हुआ है जिसमें अधिवक्ता संघ के बाल्मिकी सिंह बनाफर, ऋषिकेश चौबे, उदय वर्मा,
खिलावन साहू,पवन शर्मा, पियूष राय, धर्मेंद्र सोन, हेमलता, प्रेमलता, प्यारेलाल, चंद्रकुमार आदि अधिवक्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in