• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जिला सक्ती न्यायलय में अधिवक्ता संघ सक्ती के शपथ समारोह में बिलासपुर हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति नरेश चंद्रवंशी शामिल हुए।

April 11, 2024 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती,(छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्ट राजा के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी, सुनीता कर्रे, उषा रात्रे, श्रध्दा,कैमरामैन हितेश कुमार, नरेश यादव।

अधिवक्ता संघ सक्ती के शपथ ग्रहण समारोह हाईकोर्ट जज हुए शामिल

एक सफल वकील होने के लिए आपके भीतर आत्मविश्वास होना जरूरी है…न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी

वकालत के व्यवसाय में भी जूनियर्स सीनियर्स परस्पर गुरु शिष्य परंपरा को कायम रखें…न्यायमूर्ति नरेश चंद्रवंशी

हाइकोर्ट अधिवक्ता एवं मानवाधिकार आयोग के लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल जी ने हाईकोर्ट जज की फूलों से स्वागत किया।

एक सफल वकील होने के लिए आपके भीतर आत्मविश्वास होना जरूरी है यह बात छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने अधिवक्ता संघ शक्ति के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि के आसंदी से कहते हुए बताया कि यह आत्मविश्वास आपके भीतर विधि के ज्ञान से आता है इसलिए सभी अधिवक्ताओं को विधि के क्षेत्र में निरंतर अध्ययन व अद्यतन होना जरूरी है।आज उन्होंने दार्शनिक अंदाज में आगे बताया कि नकारात्मकता से परे सकारात्मकता को आत्मसात कर हम अपने जीवन को सहज सरल तथा सफल बनाएं, तो वहीं न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि वकालत के व्यवसाय में भी जूनियर्स सीनियर्स परस्पर गुरु शिष्य परंपरा को कायम रखें तो निश्चय ही आदर्श व्यवसाय के रूप में फलीभूत होगा ।उन्होंने अपने अपर जिला न्यायाधीश सक्ती के कार्यकाल का स्मरण करते हुए कहा कि आज उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के रूप में आपके बीच हूं तो इस मंजिल तक पहुंचने में आप सबका कहीं न कहीं योगदान है जिसके लिए आप सबके प्रति साधुवाद व्यक्त करता हूं।
बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य शैलेंद्र दुबे ने सक्ती के अधिवक्ताओं से अपने संबधों की चर्चा करते हुए बताया कि आप सभी का स्नेह वकालत के प्रारंभिक काल से मिलता रहा है और आगे भी आप लोगों से प्रेम आशीर्वाद मिलता रहेगा।उन्होंने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि आज के अतिथि द्वय न्यायमूर्तिगण की विद्वता पूर्ण मार्गदर्शन से अधिवक्ता संघ सक्ती का मंच धन्य हो गया है।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुए अध्यक्ष नरेश सेवक सभी अतिथियों एवम् उपस्थित गणमान्य लोगों का अभिनंदन किया तो वहीं संघ के सचिव सुरीत चंद्रा ने आयोजन को सफल बनाने सबके प्रति आभार प्रकट किया।
उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने उत्कृष्ट मंच संचालन करते हुए कहा कि आज के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने जहां अपने विद्वता एवम् सफल वकालत के दम पर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद को हासिल किया है तो वहीं न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी ने सिविल जज से हाईकोर्ट जज तक का सफर न्यायदान के प्रक्रिया में अपने कार्यकुशलता एवम् उच्च मानदंडों का अनुसरण कर तय किया है । चितरंजय पटेल ने बताया कि अधिवक्ता संघ सक्ती केवल अच्छे वकालत के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि संघ के सदस्य स्व चंद्रनाथ सेवक, स्व कार्तिक राम परमार, अशोक कुमार साहू, विजय कुमार साहू, प्रकाश कुमार कसेर ने न्यायिक सेवा में चयनित होकर संघ का नाम रोशन किया है तो वहीं सक्ती जिले के पावन धरा में शिक्षित चंद्रभूषण पटेल, छविलाल पटेल, स्व नृत्यंजय सिंह पटेल, स्व माधव पटेल, कुमुदिनी सिंह, नानू गबेल, पूजा चंद्रा ने भी न्यायिक सेवा में अपनी पहचान बना कर हम सबको गौरवान्वित किया है।
आज कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गण के द्वारा विद्यादायिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। पश्चात अतिथियों का अधिवक्ता संघ के सदस्यों एवम न्यायिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवम बेच लगाकर स्वागत किया। साथ ही समापन पर अभ्यागतों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। आज के आयोजन को सफल बनाने अधिवक्ताओं के साथ न्यायिक एवम प्रशासनिक कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। विदित हो कि अधिवक्ता संघ के इतिहास में प्रथम बार इस भव्य आयोजन में जिले भर से अधिवक्ता, गणमान्य नागरिक एवम् मीडिया के साथियोंं की गरिमामय उपस्थिति रही ।

Filed Under: News

Latest Related News

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में
NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।
छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।
सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in