• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चंद्रपुर – सरिया – कंचनपुर मार्ग का भूमिपूजन किया13.51 करोड़ रुपए की लागत से 10 किलोमीटर लंबी सड़क का होगा जीर्णोद्धार लंबे अरसे की मांग हुई पूरी*

October 18, 2024 by Amir Raja Banjare

जिला -सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर अमीर राजा बंजारे के साथ जिला रिपोर्टर वेंकटेश्वर मनहर की खास खबर।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 अक्टूबर 2024/वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बरमकेला क्षेत्र के कटंगपाली चौक में बहुप्रतिक्षित मांग चंद्रपुर – सरिया – कंचनपुर मुख्य मार्ग का जीर्णोद्धार हेतु सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने सडकों के निर्माण कराने की तैयारी की

। बजट सत्र में स्वीकृति मिली तो लोकसभा चुनाव का आदर्श चुनाव आचार संहिता लग गया, 4 जून 2024 को आचार संहिता हटने के बाद बारिश के दिनों में सड़कों का कार्य नहीं होता। ऐसे में आज 13.51 करोड़ रुपए की लागत से 10 किलोमीटर लंबी सड़क हेतु भूमिपूजन कर रहे हैं।

छ.ग.) शासन वित मंत्री ओपी चौधरी , भुमि पुजन कार्यक्रम में शामिल हुआ।

ओपी चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस सड़क निर्माण में गुणवत्ता व समयावधि का ध्यान रखें। किसी को मंत्री के नाम पर कोई कमीशन नहीं देना है। हमारी सरकार केवल विकास की राजनीति करती हैं। इसके पहले वित्त मंत्री ने 31 सौ रुपए में धान खरीदी, महिलाओं को महतारी वंदन योजना और मोर आवास, मोर अधिकार के तहत राज्य में 9 लाख 32 हजार हितग्राहियों को प्रथम किश्त जारी करने की बात कही। ओपी चौधरी ने कहा कि इस जर्जर सड़क को सुदृढ़ करने के लिए विगत वर्षों में वे स्वयं घरघोडा से रायगढ़ तक पदयात्रा और उनके अन्य साथियों ने भी कई प्रदर्शन किया था। भूमिपूजन समारोह कार्यक्रम में सत्ताधारी दल के वरिष्ठ सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में कैलाश पण्डा, मोहन नायक, कटंगपाली सरपंच धनीराम सोनी, नौघटा सरपंच गजपति डनसेना, एसपी पुष्कर शर्मा, पीडब्ल्यूडी एसडीओ विग्नेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार विरेन्द्र सोनी, शोभादास मानिकपुरी, विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

वित्त मंत्री ने ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति की दी जानकारी

वित्त मंत्री ने सरिया क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सड़कों की स्वीकृत सूची की जानकारी मंच से देते हुए कहा कि साल्हेओना धान मंडी से सब स्टेशन तक 1 किमी, मुख्य मार्ग से पंचधार 1 किमी, हनुमान मंदिर चौक से डीपापारा 1 किमी, सांकरा पहुंच मार्ग 1 किमी, बिलाईगढ स से छेवारीपाली 3 किमी, मोंहदी – सांकरा पहुंच मार्ग 3 किमी, बोकरामुडा से सुखापाली मार्ग 2 किमी और दुलमपुर से गोबरसिंहा 1.5 किमी हेतु 1625.15 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करने की बात कही। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सीसी सड़क बनाने के निर्देश दिए।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in