• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी ग्राम पिहरीद में किया भागवत कथा का श्रवण

October 19, 2024 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-(छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर राजा बंजारे के साथ प्रदेश रिपोर्टर आशमा कुर्रे, जिला रिपोर्टर रुखसाना महेश, सुनीता कुर्रे,कैमरामैन शिवा यादव, रामकिशन चंद्रा।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत जी

सक्ती जिला) नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा व सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत 17 अक्टूबर, गुरूवार को मालखरौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत पंचायत पिहरीद पहुंचे। जहां वे महंत रामसुंदर दास के घर उनके स्वर्गवासी पिता माधव प्रसाद त्रिवेदी के स्मृति में आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए और भागवत ज्ञान कथा का श्रवण किया। इस मौके पर डॉ चरणदास महंत ने संत कबीर के दोहे ” जब तू आया जगत में, जग हंसे तू रोय। ऐसी करनी कर जगत में, तू हंसे जग रोय।” का स्मरण करते हुए कहा कि इस जीवन में आप सभी से मिले सद्ज्ञान का अनुसरण कर ऐसे कर्म हमें करने चाहिए कि लोग हमें अपनी अच्छाइयों के लिए हमें इस दुनिया से चले जाने के बाद भी याद करें। इसके पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के पिहरीद पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास सीधे महंत रामसुंदर दास के पिहरीद स्थित उनके निवास पर पहुंचे और महंत रामसुंदर दास के माता जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ महंत ने महंत रामसुंदर दास के माताजी को साल भेंटकर उनका सम्मान किया। वहीं माता जी ने भी डा महंत को साल व श्रीफल भेंट कर अपना स्नेह प्रदान किया। महंत रामसुंदर दास ने इस मौके पर डॉ महंत सहित उनके साथ कथा श्रवण करने पहुंचे अतिथियों का आभार प्रकट किया।

पिहरीद में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक डहरिया के घर भी पहुंचे डा महंत

इधर महंत रामसुंदर दास के घर आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत पिहरीद निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अशोक डहरिया के निवास भी पहुंचे। जहां पर डॉ महंत के छोटे बच्चों के प्रति उनके अगाध प्रेम के भी दर्शन हुआ। नेता प्रतिपक्ष सामाजिक कार्यकर्ता अशोक डहरिया के यहां छोटी बच्ची को गोद में लिया और उसे अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर सतनामी समाज के बंधुओं ने भी हृदय तल से‌ नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर डा महंत के साथ ठा गुलजार सिंह, त्रिलोकचंद जायसवाल, अधि. गिरधर जायसवाल , किसान नेता साधेश्वर गबेल, बंटी धनजल, रश्मि गबेल, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो (नं 1) संलग्न।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in