• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

प्रदेश में जहां भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस =जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा

November 6, 2024 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती- (छ.ग.)

प्रदेश रिपोर्टर राजा बंजारे के साथ प्रदेश रिपोर्टर आशमा कुर्रे जिला रिपोर्टर सुनिता कुर्रे रुखसाना महेश कैमरामैन रामकिशन चंद्रा नरेश यादव शिवा यादव।

जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि आज जब हम प्रदेश का पचीसवां राज्योत्सव मना रहे हैं, वहां बड़े ही दुःख और चिंता के साथ कांग्रेस की कारगुजारियों को आपके बीच रखने की विवशता है।

प्रदेश में जहां भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस है। हमारा यह स्पष्ट आरोप है कि कांग्रेस जान बूझ कर छत्तीसगढ़ को आग में झोंकना चाहती है। इसलिए पहले ख़ुद अपराध को अंजाम देती है। षड्यंत्र रचती है। फिर उस पर सरकार को घेरने में उसके बड़े नेता लग जाते हैं।

सक्ती जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि यह कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर तय हुई साज़िश के तहत हो रहा है कि समूचे देश-प्रदेश को अराजकता में धकेल दो, फिर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करो। भय और आतंक का वातावरण निर्माण करो।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भी हर आतंक और अपराध के पीछे कांग्रेस का ही खूनी पंजा है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में हुए सफ़ाये से अब जनता में प्रति बदले की भावना से भरी हुई है। वह समाज में अशांति फैलाने का काम कर रही है।

अभी दामाखेड़ा में कबीरपंथ ही नहीं समूचे प्रदेश के आस्था के केंद्र में हमला करने वाला भी कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता निकला है। इसका प्रमाण स्वयं प्रकाशमुनि साहब के फेसबुक के पोस्ट में है।

प्रकाशमुनि साहेब ने अपने फेसबुक पोस्ट में इस बात का उल्लेख किया है कि इस घटना में भी अपराधी सरपंच पति कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है।

प्रकाशमुनि साहब ने स्पष्ट यह आरोप लगाया है कि दामखेड़ा की घटना को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। कांग्रेस के इस कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाय, कम है।

इसी तरह आपने देखा कि बलौदाबाजार में किस तरह योजनाबद्ध तरीके से कलेक्टर और एसपी कार्यालय जलाये गये। इस प्रकरण में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव के साथ-साथ सैकड़ों कांग्रेसी जेल में बंद हैं। महीनों बाद भी किसी अदालत ने इन्हें अगर जमानत देने लायक भी नहीं पाया है तो समझा जा सकता है कि इनके खिलाफ साक्ष्य कितने मजबूत हैं।

आगे सक्ती जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि इसी तरह सूरजपुर में पुलिस अधिकारी की पत्नी और बच्चे की जघन्य हत्या करने वाला एनएसयूआई का ज़िला महासचिव था तथा एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी इस घृणित कृत्य में ज़िम्मेदार था। इस घिनौने कृत्य पर भी कांग्रेस उल्टे चोर कोतवाल को डाँटे की तर्ज़ पर राजनीति कर रही थी। सवाल उठता है कि क्या ये अब अपनी गंदी राजनीति चमकाने के लिए नरसंहार आदि को भी प्रायोजित करने से बाज नहीं आ रहे हैं? यह प्रश्न निराधार तो नहीं लगता। अगर ऐसा है, जो कि लग रहा है तो साफ कहा जा सकता है कि कांग्रेस अब एक गिरोह में बदल चुकी है।

जिला अध्यक्ष कृष्णकांत आगे कहा लोहारीडीह कांड में भी बार बार गाँव में अशांति फैलाने और दो समूहों को लड़वाने का काम कांग्रेस कर रही है। यदि उन्हें पता है कि दोषी और निर्दोष कौन है तो बता दे पुलिस को या पुलिस को जाँच करने दे। यही नहीं केशकाल में युवा कांग्रेस का ब्लॉक उपाध्यक्ष 500 रुपये के लाखों के नक़ली नोट के साथ पुलिस के गिरफ़्त में है। कांग्रेस के नेता और उनसे संबंधित अधिकारियों पर कोयला घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी घोटाला, महादेव घोटाला आदि के आरोप हैं।

कांग्रेस की इन कृत्यों को छत्तीसगढ़ क़तई सहन नहीं करेगा। भाजपा की हमारी सरकार तो प्रदेश में हर क़ीमत पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कटिबद्ध है ही, हमारा संगठन भी लोकतांत्रिक तरीक़े से कांग्रेस का मुक़ाबला करने तैयार है।

भाजपा जिला सक्ती अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस की आपराधिक कृत्य के विरोध में सभी ज़िला मुख्यालय में पुतला दहन किया जायेगा। कांग्रेस को स्पष्ट चेतावनी दी जा रही है कि वह अपने कृत्यों से बाज आये, अन्यथा उससे हर स्तर पर दो-दो हाथ करने भाजपा के कार्यकर्ता तैयार हैं। कांग्रेस को प्रदेश में अशांति, अराजकता और आतंक फैलाने और फिर उस आग पर अपना हाथ सेंकने की छूट हम बिल्कुल नहीं दे सकते।
दामाखेड़ा की कबीरपंथ के आचार्य जी के निवास में हुए हमले की हम घोर भर्त्सना करते हैं और इसके पीछे के षड्यंत्र की पता लगा कर दोषियों को चाहे वह कितना ही बड़ा कांग्रेसी क्यों न हो, सलाख़ों के पीछे भिजवाये बिना भाजपा चैन से नहीं बैठेगी।

Filed Under: News

Latest Related News

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में
NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।
छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।
सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in