• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के कलेक्टर सभाकक्ष में दिशा समिति की बैठक में लिया रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और सांसद कमलेश जांगड़े।

November 12, 2024 by Amir Raja Banjare

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.)

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा बंजारे के साथ प्रदेश रिपोर्टर आशमा कुर्रे, जिला रिपोर्टर सुनिता कुर्रे,रुखसाना महेश ,कैमरामैन रामकिशन चंद्रा, नरेश यादव ,शिवा यादव।

बैठक में हुई जिले के विकास कार्यों की समीक्षा

रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया एवं सांसद कमलेश जांगड़े , कलेक्टर सभाकक्ष में मिटींग लिया।

रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रेसवार्ता में दिशा समिक्षा की की जानकारी दिया।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 नवंबर 2024/रायगढ़ लोकसभा सासंद राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी (दिशा) समिति की बैठक सारंगढ़ के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक की सह अध्यक्ष जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े भी उपस्थित थीं।

 कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सभी विभागों की समीक्षा में विभागीय अधिकारियों के साथ क्रियान्वयन और प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से जानकारी देने के लिए उसके भावी रूपरेखा को लोकसभा सदस्यों के समक्ष रखा। सांसद राठिया ने बैठक में आबकारी अधिकारी को बिलाईगढ़ क्षेत्र में आ रही अवैध शराब के संबंध में कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने नगरीय निकायों को सफाई में विशेष ध्यान के लिए कहा, वहीं लक्ष्य के अनुरूप सभी योजनाओं का क्रियान्वयन त्वरित रूप से करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। 
समीक्षा बैठक की शुरूआत कृषि विभाग से किया गया, जिसमें किसानों को पीएम फसल बीमा योजना, आत्मा योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना के बारे में उप संचालक आशुतोष श्रीवास्तव के द्वारा दिया गया। इसी प्रकार पशुधन अंतर्गत डेयरी, गर्भधारण, पशु इलाज, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी अंतर्गत जल जीवन मिशन योजना, सामूहिक जल प्रदाय योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरक पोषण आहार, पीएम मातृ वंदन योजना, महतारी वंदन योजना, बेटी बचाओ, मिशन वात्सल्य, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत कुष्ठरोग, आयुष्मान, सिकलसेल, राजस्व विभाग अंतर्गत स्वामित्व योजना, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास ग्रामीण, बिहान, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत जिले में सड़कों की स्थिति, सर्वे, मरम्मत, आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत आदिवासी क्षेत्र में और सामान्य क्षेत्र में सड़क निर्माण, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सभी प्रकार के पेंशन और दिव्यांग मेडिकल कैंप, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग अंतर्गत पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम, खाद्य विभाग अंतर्गत पीएम उज्ज्वला योजना, राशनकार्ड में नाम विलोपन के पेंडिंग प्रकरण, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग अंतर्गत भारत नेट-1 और भारत नेट-2, कॉमन सर्विस सेंटर, नगरीय निकाय में सफाई और पीएम आवास शहरी तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के योजनाओं और भौतिक रिपोर्ट की और आगामी दिनों में क्रियान्वयन की रूपरेखा की जानकारी दी गई। बैठक में जनपद पंचायत सारंगढ़ की अध्यक्ष मंजू मालाकार, जनपद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष सहित जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Filed Under: News

Latest Related News

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में
NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।
छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।
सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in