जिला सक्ती-(छ.ग.)
विधानसभा चंद्रपुर
प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा बंजारे के साथ प्रदेश रिपोर्टर आशमा कुर्रे, जिला रिपोर्टर सुनिता कुर्रे,रुखसाना महेश, कैमरामैन रामकिशन चंद्रा,नरेश यादव ,महेश सिदार, शिवा यादव,


जिला सक्ती-के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को फुल देकर सम्मानित किया।

जिला सक्ती-के एसपी अंकिता शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को फुल गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

रायपुर 12 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिले के चंद्रपुर में विराजित माँ चन्द्रहासिनी मंदिर में देवी माँ के दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में माँ चन्द्रहासिनी के दर्शन कर विधिविधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य श्री टिकेश्वर गबेल, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।






Leave a Reply