• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के अधिकारियों और प्राचार्यों की समीक्षा बैठक लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश। ब्लू प्रिंट के आधार पर प्रश्नपत्र निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण।

November 22, 2024 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती (छ.ग.)

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा के साथ प्रदेश रिपोर्टर आशमा कुर्रे जिला रिपोर्टर सुनिता कुर्रे रुखसाना महेश कैमरामैन रामकिशन चंद्रा, नरेश यादव, शिवा यादव।

जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा ने जिला के प्राचार्यों ,टिचरो की समीक्षा बैठक लिया।

जिले के परीक्षा गुणवत्ता उन्नयन ,अपारा आई डी निर्माण तथा परख सर्वेक्षण की तैयारी संबंधित प्राचार्यों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार तथा लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार जिले शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत 21 तथा 22 नवम्बर 2024 को दो दिवसीय समीक्षा बैठक में सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन के चंद्रा जी द्वारा जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्यों,नोडल अधिकारियों,विकासखंड स्रोत समन्वयक, शैक्षिक समन्वयक की समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले के परीक्षा गुणवत्ता उन्नयन, अर्धवार्षिक परीक्षा तथा हाई/हायर सेकंडरी प्री बोर्ड परीक्षा , विद्यार्थियों के अपारा आईडी निर्माण के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के तहत कक्षा 3री ,6वी तथा 9वी के दिनांक 18, 25 तथा 29 नवंबर 2024 को आयोजित होने वाले मॉक टेस्ट तथा 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के प्राचार्यों को ब्लू प्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्र निर्माण करवाने का प्रशिक्षण दिया। जिससे बोर्ड परीक्षा से पूर्व प्राचार्य अपने विद्यालय के विषय शिक्षकों को बोर्ड द्वारा जारी वेटेज के आधार पर प्रत्येक इकाई का इकाई मूल्यांकन प्रश्नपत्र बनावाकर पूर्व तैयारी करवा सके, जिससे विद्यार्थियों को प्रश्न के स्वरूप को पहचान कर उत्तर लिखने के शैली का पूर्ण अभ्यास हो जाए । हाई/हायर सेकंड्री कक्षाओं का कोर्स 10 जनवरी तक अतिरिक्त कालखंड प्रदान करते हुए पूर्ण किया जाए। जिले में गठित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की समिति द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा तथा प्री बोर्ड परीक्षाओं का प्रश्नपत्र निर्माण किया जाएगा । बोर्ड के पैटर्न पर आधारित प्रश्नपत्रों से जिले में एकीकृत अर्धवार्षिक तथा प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
समीक्षा बैठक में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को ओ एम आर शीट में अभ्यास करवाने, उक्त परीक्षा से जुड़े अन्य निर्देश भी दिए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा परिणाम की गुणवत्ता सुधारने हेतु पूर्व बैठक में जारी 25 बिंदु निर्देशों के आधार पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की तथा सभी नोडल अधिकारियों, संकुल प्राचार्यों व शैक्षिक समन्वयको को शालाओं का सतत निरीक्षण किए निर्देश दिया ।बैठक में विद्यार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने से संबंधित जानकारी भी दी गई। उक्त बैठक में जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल,
परीक्षा गुणवत्ता उन्नयन समिति के नोडल सदस्य उपस्थित रहे।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in