• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

नालागढ़ ब्लाक के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला जगमहंत में मनाया गया संविधान दिवस…

November 28, 2024 by Amir Raja Banjare

जिला जांजगीर-चांपा-(छ.ग.)

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा बंजारे के साथ प्रदेश रिपोर्टर आशमा कुर्रे सुनीता कुर्रे रुखसाना महेश जिला कैमरामैन रामकिशन चंद्रा नरेश यादव शिवा यादव।

राज्य शासन के निर्देशानुसार आज नवागढ़ ब्लाक के शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला जगमहंत में आज 26 नवंबर मंगलवार को संयुक्त रूप से संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ और संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा, भाषण आदि गतिविधियां आयोजित की गयी जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल परिसर में बाबा साहब अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया जिसके बाद प्रधान पाठक बलराम जलतारे द्वारा संविधान के प्रस्तावना का पठन कराया गया एवं संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा की गयी। प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्रीमती चंद्रिका भवानी ने संविधान की प्रस्तावना, संक्षिप्त परिचय, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य एवं राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता है। यह भारतीय नागरिकों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता की गारंटी देता है और भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास करता है। 26 नवंबर 1949 को देश ने संविधान अपनाया, जो कुछ दिन बाद 26 जनवरी 1950 को भारत में लागू हुआ। श्रीमती भवानी ने कहा कि यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों, जातियों और भारत की करोड़ों आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है। इसी के तहत हम सभी को अधिकार भी मिलते हैं कि हम सब पूरी स्वतंत्रता व समानता के साथ जीवन जी सके। इस अवसर पर प्रधान पाठक बलराम जलतारे, प्रधान पाठक प्राथमिक श्रीमती चंद्रिका भवानी, शिक्षक विश्वनाथ कश्यप, श्रीमती सीमा रत्नाकर, नरोत्तम कुर्रे, रामकृष्ण यादव सहित महिला स्व सहायता समूह, एसएमसी सदस्यगण व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
————–

Filed Under: News

Latest Related News

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में
NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।
छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।
सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in