• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य ने संविधान के 75वीं वर्षगांठ पर रायपुर में किया प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन सम्मेलन का आयोजन जिसमें वरिष्ठ पत्रकार योम लहरें को शिल्ड प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

November 28, 2024 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-(छ.ग.)

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा बंजारे के साथ प्रदेश रिपोर्टर आशमा कुर्रे ,जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी, सुनिता कुर्रे ,रुखसाना महेश ,जिला कैमरामैन रामकिशन चंद्रा नरेश यादव, शिवा यादव।

वरिष्ठ पत्रकार योम लहरें को विशेष शिल्ड प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सक्ती जिला -भारतीय संविधान के 75 वें सालगिरह के मौके पर 26 नवंबर को राजधानी रायपुर में प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर के गुरू घासीदास सांस्कृतिक भवन में आयोजित प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन सम्मेलन में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश भर से विशिष्ट प्रतिभाएं शामिल हुए जिन्हें मानद उपाधि साल 2024 का राज्य अलंकरण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में नवगठित सक्ती जिले से भी विशिष्ट‌ जन शामिल हुए। इन सभी विशिष्ट जनों को उनके सामाजिक जागरूकता व मानवता तथा सेवाभावी कार्यों के लिए अकादमी की ओर से राज्य अलंकरण प्रदान किया। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार योम प्रकाश लहरे डोंड़की-सक्ती को बाबा गुरू घासीदास जी के मनखे-मनखे एक बरोबर के विचारधारा को जन जन तक फैलाने के लिए सतनाम फेलोशिप अवार्ड प्रदान किया गया। तो वहीं जनजातीय समाज में लोगों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने तथा जनजातीय संस्कृति व परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने संबंधी योगदान के लिए व्याख्याता शास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदोरा केवरा सिंह निवासी अड़भार को बिरसा मुंडा क्रांति वीर अवार्ड, सक्ती जिले में अंबेडकरी विचारधारा सहित बहुजन मिशन के प्रति लोगों में जन जागरूकता फैलाने के लिए उदय मधुकर -डड़ई को डा अंबेडकर स्वाभिमान अवार्ड, कृषि वैज्ञानिक खेमादास महंत को उनके उपलब्धियों के लिए ज्योतिबा राव फूले शिक्षा रत्न अवार्ड, महेंद्र बरेठ बंदोरा को उनके सेवाभावी कार्यों के लिए योग कला सांस्कृतिक दूत अवार्ड, डॉ विजय लहरे बाराद्वार को उनके शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बाबा साहब डॉ अम्बेडकर स्वाभिमान अवार्ड, रेवती नंदन पटेल टेमर-सक्ती को ज्योतिबा राव फूले शिक्षा रत्न अवार्ड, श्रीमती अनीता पटेल सरपंच गोरखापाली को सावित्री बाई फुले शिक्षा रत्न अवार्ड, श्रीमती राजकुमारी चंद्रा को संत काहिरा गुरू‌ समता अवार्ड, श्रीमती कांता यादव सक्ती को संत माता कर्मवीर अवार्ड, तथा फागू लाल को समता श्री ज्ञान अवार्ड, शिक्षक जगदीश गबेल डोंड़की को ज्योतिबा राव फूले शिक्षा रत्न अवार्ड प्रदान किया गया। महेंद्र कर्ष समता साहित्य ज्ञान श्री अवार्ड प्रदान किया गया है। इन सबको यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त न्यायाधीश एस. एल.‌मात्रे बिलासपुर, प्रदेशाध्यक्ष भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य जी आर बंजारे ज्वाला, महासंरक्षिका श्रीमती सुशीला देवी बाल्मिकी, मासिक पत्रिका तथागत संदेश के संपादक आर के सुखदेवे, अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार डा क्षमा निधि पाटले, एच. एल. रात्रे रिटायर्ड भारतीय वन सेवा अधिकारी रायपुर तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक संजय कुमार मैथिल व सी.‌ एल. बंजारे , सहित मंचासीन अभ्यागतों के कर-कमलों से प्रदान किया गया। गौरतलब हो कि भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य 14 अप्रैल 1984 से आज पर्यन्त बीते चार दशक के लंबे सफर में अकादमी ने अब तक 6000से अधिक विशिष्टजनों को उनके समाज सेवी कार्यों के लिए उनकी प्रतिभा को संतों गुरूओं तथा महा पुरूषों के नाम पर सम्मानित किया है। इस मौके पर आगामी 8 और 9 दिसंबर 2024 को देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले 40 वें दलित साहित्यकार सम्मेलन में भाग लेने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के 18 विशिष्ट जनों को अकादमिक विदाई भी दी गई।

फोटो (नं 2) संलग्न।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in