• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं भारतीय जनता पार्टी (छ.ग.) प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेई जी की जन्म जयंती पर भाजपा द्वारा जिला एवं मंडल स्तर पर अनेक कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा

December 25, 2024 by Amir Raja Banjare

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा बंजारे के साथ प्रदेश रिपोर्टर आशमा कुर्रे, जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी ,सुनिता कुर्रे ,रुखसाना महेश, जिला कैमरामैन रामकिशन चंद्रा, नरेश यादव,शिवा यादव।

25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती पर भाजपा द्वारा जिला एवं मंडल स्तर पर अनेक कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन सक्ती=0भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्‌डा जी एवं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार स्व.अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म जयंती 25 दिसंबर को जिला सक्ती में निम्नलिखित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है-

  1. बूथ स्तर :-

अटल स्मृति सभाओं का आयोजन किया जाएगा

सभा में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया जाएगा और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

केन्द्रीय टीम द्वारा प्रदान की गई दो चयनित कविताओं का वाचन युवा प्रतिभागियों के द्वारा किया जाएगा।

बूथ के युवा सदस्यों द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के भाजपा के स्थापक और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनके प्रमुख योगदान पर चर्चा की जाएगी।

वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिन्होंने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ काम किया हो या उनके कार्यकाल के समय सक्रिय रहे हों, को सम्मानित किया जाएगा ।

  1. मंडल स्तर –

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित किसी सड़क पर भाजपा के झंडे और तख्ती लेकर 1-2 किलोमीटर लंबी सुशासन यात्रा की जाएगी। यात्रा के बाद चौपाल लगाकर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार और मोदी सरकार की किसान कल्याण उपलब्धि एवं योजनाओं के साथ-साथ विकास कार्यों से क्षेत्र में आए सुधार पर चर्चा की जाएगी।

  1. जिला स्तर :-

प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें अटल जी के जीवन और योगदान का विवरण होगा। प्रदर्शनी का डिजाइन केन्द्र के द्वारा साझा किया जाएगा।

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन, राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों और उनके प्रेरक व्यक्तित्व के बारे में स्थानीय भाषाओं में अखबारों में लेख लिखे जाएंगे और ब्लॉग प्रकाशित किए जाएंगे। प्रदेश स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को चयनित कर यह कार्य किया जाना चाहिए।5. सभी प्रदेश, जिला और मंडल पदाधिकारियों के द्वारा अनिवार्य रूप से अटल जी के योगदान और विरासत एवं वर्तमान भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर सोशल मीडिया पोस्ट किया जाएगा।

  1. अटल जन्म शताब्दी के लिये लोगो (Logo) प्रतियोगिता की शुरूआत की जाएगी जिसके अंतर्गत युवाओं और आम जनता को कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रतिभागी अपना लोगो डिजाइन अभियान वेबसाइट के माध्यम से जमा कर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विजेता के डिजाइन को अभियान लोगो के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
  2. bjp-org पर अभियान का विशेष वेबपेज बनाया जाएगा जिसके द्वारा अभियान गतिविधियों की जानकारी साझा की जाएगी और अटल जी के जीवन और सुशासन के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी।

श्रद्धेय अटल जी की सरकार द्वारा पोखरण 2 का परीक्षण, कारगिल विजय दिवस, एनडीए की स्थापना, किसान क्रेडिट कार्ड की शुरूआत, स्वर्णिम चर्तुभुज योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जैसी अनेकों कल्याणकारी योजनाएं ऐतिहासिक रही है।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in