• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

सक्ती-जिला के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली , सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, एवं पुलिस अधीक्षक(SP)अंकिता शर्मा के समक्ष।

January 4, 2025 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-(छ.ग)

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा के साथ जिला रिपोर्टर अनंत कुमार चौधरी, सुनिता कुर्रे, रुखसाना महेश, जिला कैमरामैन रामकिशन चंद्रा ,शिवा यादव,नरेश यादव,महेश सिदार।

प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने समीक्षा बैठक लिया।

सक्ती जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी विभागो के अधिकारियो की ली समीक्षा बैठक

स्व-सहायता समूह को विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी करे प्रोत्साहित-प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    सक्ती, 03 जनवरी 2025/ महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जिले में कार्यरत सभी विभागो के अधिकारियो की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जिले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओ का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन करते हुवे आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर स्व-सहायता समूह को स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए है l उन्होंने समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को समाज को बेहतर और सुदृण बनाने की दिशा में जिम्मेदारीपूर्वक कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए है। समीक्षा बैठक में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, जिला पंचायत सदस्य श्री टिकेश्वर गबेल, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के एस पैकरा, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, श्री कृष्णकांत चंद्रा, श्री रामनरेश यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
   प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में सक्ती जिले में अब तक किये गए पौधरोपण के कार्यों की जानकारी लेते हुए रोपित किये गए पौधों की देख रेख करने के निर्देश दिए, जिससे पौधरोपण के बाद पौधे जीवित रहे l प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में जिले के विभिन्न ग्रामों में मनरेगा अंतर्गत कौन-कौन से कार्य चल रहे है तथा कितने लोंगों को मनरेगा अंतर्गत कार्य उपलब्ध कराया गया है कि विस्तारपूर्वक जानकारी ली l मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने जिले के किसानों को धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए कृषि विभाग के मैदानी अमलो द्वारा जमीनी स्तर पर जागरुक करते हुए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए l मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने खाद्य अधिकारी से धान खरीदी कार्यो की जानकारी ली l उन्होंने जिले में बारदानो की उपलब्धता, धान उठाव की स्थिति, संग्रहण केन्द्रों की भण्डारण क्षमता, छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जारी किये गए राशनकार्ड की संख्या सहित अन्य कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी कार्य कराये जाने के निर्देश दिए l उन्होंने जिले में विभिन्न निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए है l
 प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओ की संख्या, शिशुवती माताओं की संख्या, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, पोषण पुनर्वास केंद्र, नोनी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृधि योजना सहित अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं व कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भर्ती प्रक्रिया के वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा उक्त भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और उचित ढंग से नियमानुसार करने के निर्देश दिए l उन्होंने महतारी वंदन योजना के लक्ष्य और उसके विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाए अच्छी रखने तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले छोटे-छोटे बच्चों को अच्छी-अच्छी बाते और शिक्षा देने कहा l 
  समीक्षा बैठक में कृषि विभाग के उपसंचालक द्वारा रबी वर्ष 2024-25 के लिए फसलवार क्षेत्राच्छादन कार्यक्रम, ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का, उद्यानिकी एवं नगदी फसलों के प्रतिस्थापन की कार्य योजना, फसलवार बीज भण्डारण एवं वितरण की जानकारी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वाईल हेल्थ कार्ड स्कीम सहित कृषि विभाग अंतर्गत संचालित अन्य विभिन्न केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। जिस पर प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग के उपसंचालक को किसानों को विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने कहा। प्रभारी मंत्री द्वारा कृषि विभाग के उपसंचालक को जिले के विभिन्न ग्रामों में आरएईओ के माध्यम से बीज वितरण कराए जाने के कार्यों के लिए कार्ययोजना बनाकर स्थल व दिनांक तय करते हुए जनप्रतिनिधियों को भी समय पूर्व सूचित करने कहा l इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखंडवार सीएचसी, पीएचसी, एमसीएच, शिशु स्वास्थ्य टीकाकरण कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ को जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वच्छता और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। 
     इसी प्रकार समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य व प्रगति की अद्यतन स्थिति, मनरेगा के तहत 2024-25 के स्वीकृत कार्य, सृजित मानव दिवस प्रगति रिपोर्ट, मजदूरी भुगतान प्रोग्रेस रिपोर्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, फिकल सलज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य की जानकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, बैंक लिंकेज सहित अन्य आवश्यक कार्यों की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी से जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालय, अध्ययन अध्यापन के कार्य सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ईई से जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री द्वारा राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए नामांतरण, बंटवारा जैसे कार्यों के लिए आमजन को भटकना न पड़े इसका ध्यान रखते हुए सुव्यस्थित और तेजी से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री द्वारा सहकारिता विभाग, सिचाई विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, पशुधन विकास विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, मत्स्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग, श्रम विभाग, आदिवासी विकास विभाग, आबकारी विभाग सहित अन्य सभी विभाग अंतर्गत चल रहे विभिन्न जनहितकारी योजनाओं व कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Filed Under: News

Latest Related News

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में
NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।
छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।
सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in