• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

सांसद कमलेश जांगड़े जी के मुख्य नेतृत्व में भाजपा की नामांकन रैली में ऐतिहासिक जनसैलाब, नगरपालिका अध्यक्ष और 18 पार्षद प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल

January 30, 2025 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-(छ.ग.)

प्रदेश मिडिया प्रभारी राजा बंजारे के साथ जिला रिपोर्टर सुनिता कुर्रे रुखसाना महेश,मिनू सिदार, जिला कैमरामैन रामकिशन चंद्रा, शिवा यादव

सक्ती- एसडीएम कार्यालय में सांसद कमलेश जांगड़े के नेतृत्व में भाजपा ने नामांकन फार्म भरा।

भाजपा की नामांकन रैली में ऐतिहासिक जनसैलाब, नगरपालिका अध्यक्ष और 18 पार्षद प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

सक्ती/ मंगलवार:- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी चिराग अग्रवाल और 18 पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली में मंगलवार को एक ऐतिहासिक जनसैलाब देखने को मिला। यह रैली सांसद कमलेश जांगड़े के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पार्टी के नगरपालिका अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

कार्यक्रम का भव्य आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन शहर के महामाया मंदिर में पूजा अर्चना कर रैली की शुरुआत हुई शहर के हर वार्ड से बड़ी संख्या में लोग इस रैली में शामिल हुए।

चिराग अग्रवाल का संकल्प

नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी चिराग अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “हर वोट का मान, हर वर्ग का सम्मान और सक्ती शहर मेरा अभिमान है।

उन्होंने आगे कहा, “मैं आप सभी से वादा करता हूँ कि आने वाले 5 साल में सक्ती को समृद्ध और विकसित शहर बनाने के लिए दिन-रात काम करूंगा। हर समस्या का समाधान किया जाएगा और सक्ती को ऐसा शहर बनाया जाएगा, जिस पर हम सबको गर्व हो।”

भाजपा के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, प्रीतम सिंह गबेल , मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल विनोद बंसल दिलीप सराफ राजेश सराफ अभिषेक शर्मा उक्त रैली में भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित अध्यक्ष प्रत्याशी चिराग अग्रवाल,पार्षद प्रत्याशी गण क्रमशः श्रीमती लता रात्रे,श्रीमती ललिता साहू,रामसिंह सिदार,श्रीमती फतेश्वरी साहू,भरत यादव,श्रीमती सावित्री जोगी श्रीमती ‘दीपा अग्रवाल,श्रीमती कृष्णा बाई सोनी,गजेन्द्र यादव,चेतन साहू,श्रीमती उर्मिला कश्यप,श्रीमती विजया देवांगन,श्रीमति मंजूसा सिंह ठाकुर श्रीमती अनिता गोपाल ,रंजन सिन्हा,धनंजय नामदेव, रामनरेश यादव,गोविदा निराला ,नारायण राठौर ,परसन राठौर,नगर वार्ड के सभी 18 पार्षद प्रत्याशी जिला की मीडिया टीम एवं भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर के कई प्रमुख समाजसेवी और व्यापारी, भी रैली में उपस्थित रहे।

भाजपा की ऐतिहासिक रैली

भाजपा की यह रैली न केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्साह को दर्शाती है, बल्कि सक्ती नगर की जनता के भाजपा पर विश्वास का प्रतीक भी है। पूरे शहर में रैली की चर्चा है और इसे सक्ती की राजनीति में एक नया मोड़ माना जा रहा है।

भविष्य के लिए भाजपा का वादा

भाजपा ने जनता से अपील की कि वे चिराग अग्रवाल अध्यक्ष प्रत्याशी और भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताकर सक्ती को एक समृद्ध और विकसित शहर बनाने में सहयोग दें। रैली का जोश और जनता का समर्थन देखकर यह स्पष्ट है कि भाजपा सक्ती नगरपालिका चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

यह रैली सक्ती नगर में भाजपा के मजबूत संगठन और जनता के बीच उसके व्यापक समर्थन को दिखाने का प्रतीक बन गई है।

Filed Under: News

Latest Related News

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में
NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा
कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।
छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।
सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण हायर सेकंडरी स्कूल दानसरा में

NHRSJC, ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित सावधान रहें, लालच से बचें क्योंकि कोई भी आपको मुफ्त में कुछ नहीं देता…प्रफुल्ल ठाकुर एस पी(SP)ने कहा

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई एवं शा.प्राथमिक शाला गोडिहारी की उर्जावान प्रधान पाठक श्रीमती नैना साहनी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को सदभाव पत्रकार संघ( छ.ग.) के सक्ती जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संपादक अमीर राजा के अध्यक्षता में लेडिस पत्रकार एवं कार्यकर्ता को विशेष सम्मान दिया एवं रंग पंचमी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया ।

छत्तीसगढ़ गबेल कुर्मी समाज के मेघावी छात्र छात्राएं का सम्मान समारोह 2026 व महासभा का वार्षिक अधिवेशन गिधौरी( झरना) में संपन्न हुआ ।

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रश्मि गबेल के सहमति से संघर्षशील, उर्जावान मिलनसार युवा नेता भीषम देव भारती को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

© 2026 · 24aajtaklive · Log in