• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
24 Aaj Tak Live News

24 Aaj Tak Live News

सबसे तेज ख़बर

  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • मालखरौदा
  • सक्ति
  • डभरा
  • जैजैपुर
  • जांजगीर चाम्पा
  • News

जिला सक्ती में ( छ.ग.) के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ और उप मुख्यमंत्री ने कहा इस बार नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी चिराग अग्रवाल को कमल छाप में बटन दबाकर भारी मतों से विजई बनाए

February 5, 2025 by Amir Raja Banjare

जिला सक्ती-छत्तीसगढ़

प्रदेश मिडिया प्रभारी अमीर राजा के साथ जिला रिपोर्टर सुनिता कुर्रे,रुखसाना महेश, कैमरामैन रामकिशन चंद्रा शिवा यादव।

छत्तीसगढ़ उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी को सक्ती जिला के कार्यकर्ताओं ने फुल माला से स्वागत अभिनंदन किया।

सक्ती में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

oppo_1024

सक्ती/- नगरी निकाय चुनाव प्रचार प्रसार जोरो पर है इसी कड़ी में आज सक्ती जिला में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ कार्यक्रम में सक्ती चुनाव प्रभारी जोगेश लांबा पूर्व महापौर कोरबा, सक्ती जिला प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला, सक्ती पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, सक्ती जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, पूर्व विधायक खिलावन साहू, विद्या सिदार दीदी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, संजय रामचंद्र अग्रवाल, राम नरेश यादव चिराग अग्रवाल मंचासीन रहे।

उद्बोधन की कड़ी में गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि सक्ती के अध्यक्ष प्रत्याशी चिराग अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी का कमल का निशान मे वोट दे कर विजयी बनावे जब किसी को टिकट मिलती है पार्टी की, टिकट सामान्य शब्द है लेकिन अधिकृत होता है जब पार्टी से वो भी भाजपा जैसे राष्ट्रीय पार्टी से तो माथे पर चंडी दिखने लगती है हम सब की मेहनत से भाजपा की कार्यकर्ताओं की मेहनत से माताओ बहनों बड़े बुजुर्गों की आशीर्वाद से कमल के निशान से चिराग अग्रवाल जी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलावें और सक्ती नगरपालिका मे भाजपा का अध्यक्ष बनाए, इस उम्र में अगर पार्टी ने चिराग का चयन किया है तो भविष्य की संभावनाएं हैं वर्तमान मे नई सोच के साथ काम करने का जज्बा है इसलिए भारतीय जनता पार्टी में चिराग का चयन किया है भारतीय जनता पार्टी के माननीय विष्णु देव सरकार इस सरकार ने जितनी वादे चुनाव के समय किया उसे पूरा किया यह नहीं देखा गया कि चुनाव आएगा उस समय पुरा करेंगे जैसे ही सरकार आती है वैसे ही काम शुरू हो जाता है महतारी वंदन योजना बड़ी योजना है 70 लाख माताओ बहनों को प्रति माह 1000 रू पहुंचाने का योजना है और 20 लाख शहरी क्षेत्र में भी राशि माताओ को मिल रही है। आगे उन्होंने कहा “यह चुनाव राजा और फकीर की लड़ाई है। जब पसीना धन से टकराता है, तो जीत पसीने की होती है उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पिछले 10 वर्षों में हुए भ्रष्टाचार का उल्लेख किया और जनता से भाजपा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, ऐसे में नगर के समग्र विकास के लिए नगर पालिका में भी भाजपा को समर्थन देना जरूरी है।

भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चिराग अग्रवाल ने सम्मेलन में संकल्प लिया कि यदि जनता उन्हें जीत दिलाती है, तो वे नगर की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेंगे। उन्होंने कहा मैं वादा नहीं, संकल्प लेता हूं कि नगर में विकास की गंगा बहाऊंगा और हर कार्य को प्राथमिकता से करूंगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सक्ती जिला के सभी 18 पार्षद प्रत्याशी मौजूद रहे साथ ही भाजपा के सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं मतदाता गण जिला मीडिया की टीम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र अग्रवाल ने किया तो कार्यक्रम का आभार व्यक्त अभिषेक शर्मा के द्वारा किया गया।

Filed Under: News

Latest Related News

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।
जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

About Amir Raja Banjare

24 आजतक लाइव न्यूज़ प्रदेश रिपोर्टर

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

LATEST NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मितानिन कार्यक्रम के तहत ग्राम ओड़ेकेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा सक्ती द्वारा मान.मुख्यमंत्री के नाम से जिला सक्ती कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

टेमर में दशगात्र कार्यक्रम में फलदार पौधे रोपित कर स्व.पिताअवधराम कुर्रे को नम आंखोंसे दी अंतिम विदाई*

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में नवीन जायसवाल एवं उनकी पुत्री महिमा जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार 5अगस्त 2026 को प्री.मै.अ.जा. बालक छात्रावास छपोरा का औचक निरिक्षण किया जनपद सिवो, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू।

जिला रिपोर्टर श्रद्धा बर्मन जी ने गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये एवं गुरु के महत्व को बताते हुए कही प्रथम गुरु माता पिता है दुसरे गुरु है उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन लेना चाहिए तभी जीवन मंगलमय होता है गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता।

© 2026 · 24aajtaklive · Log in